फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ICDEOL admissions schedule for 2017

इक्डोल से बीएड, एमए एजूकेशन में एडमिशन को 31 तक भरें फार्म

Wed, 02 Aug 2017 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 02 Aug 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
ICDEOL admissions schedule for 2017

प्रदेश विश्वविद्यालय में एचपीयू और शिक्षा विभाग के बीएड संस्थान और विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों में प्रवेश को काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन


साथ ही दूरवर्ती शिक्षा मोड से अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) से दो वर्षीय बीएड और एमए एजूकेशन कोर्स के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  
विज्ञापन


दोनों कोर्स के लिए 31 अगस्त तक आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तारीख है। इक्डोल ने इन कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी इक्डोल की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड कोर्स दो साल को होने के बाद से इक्डोल में बीएड में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है। बीते सत्र में बीएड कोर्स में कुल रखी गई 450 सीटों पर 399 छात्रों ने प्रवेश लिया था। इक्डोल में 2015 से शुरू किए गए एमए एजूकेशन के दो वर्षीय कोर्स के लिए बीते वर्ष सौ से अधिक छात्रों ने प्रवेश लिया था। 

इक्डोल से बीएड के लिए पात्रता शर्तें 
दूरवर्ती मोड इक्डोल संस्थान से बीएड करने के लिए एनसीटीई से रेगुलर मोड में शिक्षा में डिप्लोमा या डिग्रीधारक पात्र होते हैं। इसमें प्रदेश सरकार तथा विभाग विभाग की ओर से टीचर्स एजूकेशन ट्रेड भी इसके लिए पात्र होते हैं, जिसे विभाग ने सूची में शामिल किया है।

इसमें पीईटी, डीएम, आर्ट एंड क्राफ्ट डिप्लोमा जैसे कोर्स शामिल है, मगर इसमें शास्त्री को पात्र नहीं बनाया गया है। इस पर सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं दिया है। 

31 अगस्त तक जमा होंगे आवेदन-निदेशक 
एचपीयू इक्डोल के निदेशक प्रो. पीके वेद ने कहा कि बीएड और एम ए एजूकेशन के डिग्री कोर्स में आवेदन फार्म 31 अगस्त तक जमा किए जा सकेंगे। 

आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग के लिए काउंसलिंग कल
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अधीन चल रहे राजीव गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां के आर्किटेक्चर विभाग के लिए काउंसलिंग 3 अगस्त को होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू हमीरपुर में सुबह 9 बजे शुरू होगी।

इसमें केवल वही विद्यार्थी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने नेशनल एप्टीट्यूट टेस्ट इन आर्किटेक्चर (नाटा) और जेईई की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। नगरोटा बगवां इंजीनियरिंग महाविद्यालय में पहली मर्तबा आर्किटेक्चर विभाग में इंजीनियरिंग शुरू हो रही है। इसके लिए प्रदेश भर से कुल 65 आवेदन मिले हैं।

महाविद्यालय में स्वीकृत सीटें केवल 40 हैं। तकनीकी विवि में बीटेक, बी-फार्मेसी, एमबीए और एमसीए के दो चरणों की काउंसलिंग और दस जमा दो मेरिट के आधार पर काउंसलिंग के बाद अब स्पॉट एडमिशन राउंड 8 अगस्त से शुरू हो रहा है। 20 जून से तकनीकी विवि का प्रथम काउंसलिंग चरण शुरू हुआ था।

अब 8 अगस्त को बी-फार्मेसी डायरेक्ट और लेटरेल एंट्री, 9 अगस्त को बीटेक डायरेक्ट और लेटरल, 10 अगस्त को एमटेक, एम फार्मेसी, एमसीए और एमबीए की स्पॉट एडमिशन होगी।


हिप्र तकनीकी विवि के डीन अकादमिक डॉ. एनएन शर्मा ने कहा कि जो भी विद्यार्थी महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक हों, वे स्पॉट एडमिशन में भाग ले सकते हैं। बताया कि स्पॉट एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed