कंडक्टर भर्ती में फर्जीवाड़ा, बिना परीक्षा दिए पास कर दिया अभ्यर्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी परिचालक भर्ती के लिए पंकज कुमार पुत्र प्रकाश चंद, गांव सलापड़, जिला मंडी ने भी आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि उनका रोलनंबर 210260 था। टेस्ट के लिए उनका सेंटर पीजी कॉलेज ऊना था।
यहां कमरा नंबर 12 में वह पेपर देने के लिए बैठाया गया। पंकज ने बताया कि 210250 रोलनंबर वाला अभ्यर्थी उस दिन लिखित परीक्षा देने नहीं आया था। वीरवार को पथ परिवहन निगम ने लिखित परीक्षा का परिणाम निकाला तो उसमें उसका रोलनंबर भी था।
इसमें उसे उत्तीर्ण बताया गया था। आरोप लगाने वाले अभ्यर्थी का कहना है कि ऐसे कैसे हो सकता है कि जिस अभ्यर्थी ने लिखित परीक्षा नहीं दी हो और वह रिजल्ट में उत्तीर्ण हो जाए। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि परिचालक भर्ती में कितना बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है।
परिचालक भर्ती परीक्षा में बरती पूरी पारदर्शिता : बाली
वहीं इस मामले को लेकर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि परिचालक भर्ती परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। रिजल्ट सही निकाला गया है। अगर इस तरह की कोई बात है तो इसकी छानबीन की जाएगी।
यह तो केवल एक ही रोलनंबर की बात है। प्रदेश में और कितना बड़ा फर्जीवाड़ा किया होगा ये बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। अभ्यर्थी ने मांग की है कि लिखित भर्ती परीक्षा को रद्द किया जाए और इसकी जांच करवाई जाए।