बातें फेंकने में माहिर हैं मोदी, गुजरात मॉडल की सच्चाई सबके सामने: अरूण शौरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी पर चौतरफा हमले झेल रही केंद्र सरकार पर अब गुजरात मॉडल को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पूर्व राज्यसभा सदस्य अरूण शौरी ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गुजरात मॉडल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
अरूण शौरी ने कहा कि गुजरात मॉडल की चर्चा करते हुए केंद्र की सत्ता तक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसी ने इस मॉडल पर सवाल नहीं पूछा। जबकि अब देश और दुनिया के सामने सब कुछ आ रहा है।
दरअसल, जिस मॉडल का राग अलापते हुए नरेंद्र मोदी केंद्र की तरफ बढ़े उसकी वास्तविकता वैसी थी ही नहीं। अरूण शौरी कसौली में आयोजित खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में बोल कर रहे थे। अरूण शौरी यहीं नहीं रूके उन्होंने प्रधानमंत्री को कांग्रेस की तर्ज पर बातें फेंकने की संज्ञा भी दे डाली।
कहां गया दो करोड़ नौकरियां देने का वायदा
अरूण शौरी ने एक इंटरव्यू का हवाला देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जब पूछा गया कि वह कहां जाना पसंद करते हैं। तो उन्होंने कहा था कि वे पहाड़ों पर शांत जगह जाना पसंद करते हैं और उन्होंने अब तक करीब 25 हजार फीट के पहाड़ चप्पल पहन कर पार किए हैं।
अरूण शौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री से उस वक्त भी यह नहीं पूछा गया कि भारत में 25 हजार फीट की ऊंचाई के पहाड़ कहां और कितने हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व में झांकने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने चुनाव से पूर्व दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था।
लेकिन देश में हुए तमाम सर्वेक्षणों से खुलासा हुआ है कि बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है। जबकि केंद्र सरकार विज्ञापन में साढ़े पांच करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात कर रही है। जिसका जोर-शोर से देश भर में प्रचार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब आंखें खोलने का वक्त आ गया है।