फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amit shah visit to bharmour chamba himachal

परिवर्तन यात्रा: सियासी रणनीति के तहत भरमौर आएंगे अमित शाह

Sat, 01 Jul 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Jul 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
amit shah visit to bharmour chamba himachal

परिवर्तन यात्रा के समापन के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 8 जुलाई को चंबा के भरमौर में आएंगे। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले भरमौर से शाह राज्य सरकार को घेरेंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र की परिवर्तन रथयात्रा के समापन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह 4 जुलाई को पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


अन्य दो संसदीय क्षेत्रों के समापन कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हुए हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कार्यक्रम भी प्रदेश भाजपा ने मांगा है। भाजपा ने परिवर्तन रथयात्रा का जोरदार आगाज करने के बाद समापन पर भी केंद्र के बड़े चेहरे प्रदेश में पहुंचेंगे। कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्र के कार्यक्रम तय हो गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भरमौर पहुंच रहे हैं। जनजातीय क्षेत्र में शाह का सियासी रणनीति के तहत कार्यक्रम तय किया गया है।

विज्ञापन

कांग्रेस हावी क्षेत्रों पर फोकस कर रही भाजपा

amit shah visit to bharmour chamba himachal

पार्टी ऐसे क्षेत्रों पर फोकस कर रही है, जहां कांग्रेस हावी रही है। शाह के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह का कार्यक्रम तय हो गया है। वे सुंदरनगर में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के पूर्व प्रभारी एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश में विद्युत मंत्री श्रीकांत शर्मा 1 को बड़सर और 2 जुलाई को नादौन में परिवर्तन रथयात्रा में आ रहे हैं।

प्रदेश परिवर्तन रथयात्रा के प्रभारी एवं पार्टी के उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने बताया कि 8 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम तय हो चुका है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, जगत प्रकाश नड्डा, प्रभारी मंगल पांडेय, सतपाल सत्ती, सभी सांसद मौजूद रहेंगे।

प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि 13 दिनों से चल रही परिवर्तन रथयात्रा से पार्टी ने सभी विधानसभाओं में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार के साथ केंद्र की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया है। यात्रा का समापन कार्यक्रम तय कर लिया है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह का कार्यक्रम तय हो चुका है। दो दिन के भीतर अन्य दो संसदीय क्षेत्रों के समापन में पहुंचने वाले केंद्रीय नेताओं का कार्यक्रम तय हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed