फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AIIMS to be set in bilaspur himachal

RTI के जवाब में खुलासा, बजट घोषणा से आगे नहीं बढ़ पाया एम्स

Fri, 09 Jun 2017 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 09 Jun 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
AIIMS to be set in bilaspur himachal

बिलासपुर में प्रस्तावित एम्स का मामला बजट भाषण की घोषणा से आगे नहीं बढ़ पाया है। इस बारे में केंद्र की ओर से फिलहाल कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस आशय का खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में हुआ है। यह हाल तब है, जब केंद्र ने बिलासपुर में एम्स के लिए निरीक्षण किया था।

विज्ञापन


निरीक्षण रिपोर्ट अभी तक दिल्ली कार्यालय में धूल फांक रही है। सूचना के अधिकार के तहत दी गई जानकारी में सीपीआईओ एंड अंडर सेक्रेट्री भारत सरकार विनोद कुमार ने लिखित में बताया है कि एम्स के बारे में अभी केंद्र से कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन


वर्ष 2015-16 के बजट सत्र में वित्त मंत्री ने 6 एम्स की बात कही थी। इसमें एक हिमाचल का भी है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर के कोठीपुरा में एम्स खोलने के लिए प्रदेश सरकार ने जमीन का चयन किया है। इसका केंद्रीय टीम ने निरीक्षण भी किया, लेकिन अभी निरीक्षण रिपोर्ट की फाइल अंडर प्रोसेस चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता विजय ठाकुर ने बताया कि केंद्र से मिली सूचना से साफ हो गया है कि अभी इस संबंध में कोई बड़ी कार्यवाही नहीं हुई है। अधिसूचना के बिना कॉलेज कैसे बनेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि एम्स की अधिसूचना जारी कर बिलासपुर के लोगों से किया गया वादा पूरा किया जाए।


एम्स की जमीन पर शर्तों का संकट
एम्स बनाने में दूरी होने पर प्रदेश सरकार की ओर से दी गई भूमि वापस ली जा सकती है। दरअसल, एम्स स्थापित करने के लिए दी गई भूमि पर प्रदेश सरकार ने शर्तें रखी हैं। इसमें शामिल एक शर्त के मुताबिक यदि औपचारिकताओं को पूरा कर काम नहीं किया जाता है तो जमीन वापस ले ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed