फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A person commit suicide on karwaChauth at Nalagarh.

करवाचौथ व्रत खोलने से पहले पति ने खाया जहर, की थी दो शादियां

Fri, 21 Oct 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (बद्दी)
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (बद्दी) Updated Fri, 21 Oct 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
A person commit suicide on karwaChauth at Nalagarh.

करवाचौथ का व्रत खोलने से ठीक पहले एक शख्स ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इसने दो शादियां की थी और पति पत्नी दोनों ने व्रत भी रखा था। मामला हिमाचल के नालागढ़ का है।

विज्ञापन


यहां 42 साल के एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जांच में पारिवारिक कलह की बात भी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि मृतक ने दो शादियां की हुई थीं। अचानक करवाचौथ के दिन जहरीला पदार्थ खाकर इसने जान दे दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक देवी चंद कालका हरियाणा का रहने वाला था। यह काफी समय से नालागढ़ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपनी एक पत्नी के साथ रह रहा था।

व्रत से ठीक पहले गटक लिया जहर

A person commit suicide on karwaChauth at Nalagarh.

देवीचंद की एक और पत्नी भी नालागढ़ में ही रह रही थी। जानकारी के अनुसार करवाचौथ की शाम जब घर पर केवल सास ससुर ही थे उस दौरान इस व्यक्ति ने कुछ जहरीली चीज गटक ली। भाई के घर पहुंचने पर वह खून की उल्टियां करने लगा।

इसके बाद देवीचंद को सीएचसी नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान देवीचंद की मौत हो गई। एसपी बशेर सिंह सिंह ने बताया कि इस संबंध में नालागढ़ पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है। आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले में जांच के बाद ही असल कारणों का पता लग पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed