फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   70 percent subsidy for solar power by central govt

मिलेगी 70 फीसदी सब्सिडी, घर की छत पर पैदा करो बिजली और बेचो

Thu, 18 Aug 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 18 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
70 percent subsidy for solar power by central govt

घर की छत पर सोलर पावर प्लांट लगाकर बिजली पैदा करने वाले लोगों को केंद्र सरकार 70 फीसदी सब्सिडी देगी। छत पर एक किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाने के इच्छुक लोगों को केवल 24 हजार रुपये खर्च करने होंगे। शेष राशि का खर्च नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय उठाएगा।

विज्ञापन


सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार ने सौर ऊर्जा नीति अधिसूचित की है। इसके तहत छत पर उत्पादित बिजली को संबंधित व्यक्ति अपनी खपत के बाद शेष बिजली प्रदेश बिजली बोर्ड लिमिटेड को 5 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बेच सकेंगे। इसके लिए संबंधित उपभोक्ता को अपने क्षेत्र के विद्युत उपमंडल अधिकारी से संपर्क करना होगा। लिखित में बिजली क्रय के लिए सहमति पत्र लेना होगा।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड हर ऐसे घर में जहां छत पर सोलर पावर प्लांट लगाना होगा, उपभोक्ता के खर्चे पर टू वे मीटर प्रदान करेगा। केंद्र सरकार की इस योजना से लोगों को स्वच्छ ऊर्जा प्राप्त होगी। बिजली के बिलों में भी भारी कटौती के साथ यह कमाई का साधन भी होगा। आवेदन पत्र और पंजीकृत कंपनियों की सूची हिम ऊर्जा की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed