फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumanji death falling after 50 fit

Video: रामलीला में दर्दनाक हादसा, 50 फुट से गिरकर 'हनुमानजी' की मौत

Wed, 12 Oct 2016 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Oct 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
Hanumanji death falling after 50 fit
- फोटो : amar ujala

बदलते दौर में हाइटेक होती रामलीला बेशक दर्शकों में नया रोमांच पैदा करती हो लेकिन इससे कलाकारों की जान कई बार जोखिम में पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ बीकानेर में चल रही एक रामलीला में। 

विज्ञापन


जहां संजीवनी लेने गए हनुमान जी की 50 फुट की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद हर्षोल्लास का माहौल एकदम मातम में बदल गया। इसके बाद रामलीला को बंद करा दिया गया। वहीं प्रशासन ने भी मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीकानेर के 50 साल से हो रही एक रामलीला में 62 साल के धन्नाराम डेलू हमेशा हनुमानजी का किरदार निभाते थे। बताया जाता है कि पिछले 35 सालों से वह रामलीला में अभिनय कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल आयोजकों ने रामलीला को हाइटेक रूप देने के लिए हनुमानजी को संजीवनी लाने का दृश्य ऊंचाई से दर्शाने का फैसला लिया। इसके लिए 50 फुट से ऊंची दो बिल्डिंगों के बीच तार बांधकर हनुमानजी के संजीवनी लेकर हवा में उड़ने की व्यवस्‍था की गई। 

संजीवनी ले जाते समय हुआ हादसा, 50 फुट से गिरकर मौत

Hanumanji death falling after 50 fit

सोमवार को यह दृश्य दर्शाया जाना था। इसके लिए पूरी तैयारियां की गईं। रात में धन्नाराम हनुमानजी के वेश में बिल्डिंग की छत पर पहुंचे। जिसके बाद उनकी कमर पर संजीवनी बूटी के रूप में जलती हुई लौ दिखाई गई। 

इसके बाद वह तार के सहारे से एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग के लिए उड़े, लेकिन इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ा और वो एक झटके में ही 50 फुट नीचे आ गिरे। उनके नीचे गिरते ही रामलीला में हड़कंप मच गया। 

आनन फानन में धन्नाराम को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक वाकये के बाद रामलीला को रोक दिया गया। कुछ लोगों ने इतना खतरनाक दृश्य के दौरान सुरक्षा का प्रबंध न करने पर रामलीला कमेटी के सदस्यों के सामने हंगामा भी किया। प्रशासन तक भी मामले की सूचना पहुंची, मामले में जांच के आदेश दे दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed