फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Five hundred Gurjars arrest warrants issued on reservation issue in Rajasthan

आरक्षण मुद्दे पर राजस्थान में 500 गुर्जरों ने दी गिरफ्तारियां

Thu, 23 Mar 2017 11:05 AM IST
amarujala.com, Presented By- अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By- अनंत पालीवाल Updated Thu, 23 Mar 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
Five hundred Gurjars arrest warrants issued on reservation issue in Rajasthan
demo pic

राज्य सरकार की विभिन्न भर्तियों में रोक लगाने व आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को गुर्जर समुदाय एक बार फिर सड़क पर उतर आया। आंदोलन कर रहे गुर्जरों ने सिकंदरा से दौसा कूच किया और यहां कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद 500 गुर्जरों ने गिरफ्तारियां दीं। अब इस मुद्दे पर अगली बैठक 29 मार्च को सचिवालय में होगी।

विज्ञापन


गुर्जर समाज सैकड़ों वाहनों में सवार करीब एक बजे सिकंदरा से रवाना हुआ। ये भांडारेज मोड़ तक वाहनों में आए और उसके बाद पैदल जुलूस बनाकर दौसा कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले गांवों के गुर्जर भी इस प्रदर्शन में शामिल होते गए।दौसा कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एसबीसी आरक्षण विवाद को लेकर गुर्जर प्रतिनिधियों और सरकार के बीच मंगलवार को हुई वार्ता विफल हो गई थी। वार्ता के दौरान गुर्जरों की ओर से मांग रखी गई थी कि जब तक एसबीसी आरक्षण विवाद हल नहीं हो जाता तब तक सभी सरकारी भर्तियों को स्थगित रखा जाए। गौरतलब है कि 27 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई भी होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed