फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पठानकोट आतंकी हमला

पठानकोट आतंकी हमला

Mon, 24 Jul 2017 09:30 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट आतंकी हमला
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ............................
विज्ञापन


खुली अदालत में चलेगा पठानकोट हमले का ट्रायल

पूरी दुनिया को बताई जाएगी पाक की नापाक करतूत
अदालत में पेश होंगे आतंकियों से बरामद हथियार
फ्लाइट लेफ्टिनेंट खोलेंगे आतंकी हमले के राज
एनआईए की स्पेशल अदालत में हुई केस की सुनवाई

अमित शर्मा
मोहाली।
पठानकोट एयरबेस स्टेशन पर हुए आतंकी हमले की सोमवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने एनआईए को अगली सुनवाई पर आतंकियों से बरामद किए गए हथियारों को अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं। साथ ही एनआईए के पहले गवाह फ्लाइट लेफ्टिनेंट भी इस दौरान अदालत में पेश होंगे। अदालत ने इस संबंध में समन जारी कर दिए हैं। ट्रायल एनआईए की खुली अदालत में चलेगा। एनआईए की कोशिश यह है कि पाकिस्तान की करतूत को पूरी दुनिया के सामने रखा जा सके। इससे पहले पाकिस्तान मेें पकड़े गए इंडियन नेवी के अफसर कुलभूषण जाधव का ट्रायल बंद कोर्ट में हुआ था। इससे पाकिस्तान की काफी किरकिरी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, एनआईए के अधिकारी व सीनियर प्रोसीक्यूटर सुरिंदर सिंह सोमवार दोपहर सवा 12 बजे अदालत में पहुंचे। उन्होंने अदालत को नोटिफिकेशन की कॉपी सौंपी। इसमें अदालत को एनआईए के केस सुनने के लिए मंजूरी दे गई। इसके बाद उन्होंने अदालत को केस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अदालत ने कहा कि अगली सुनवाई पर हमले में आतंकियों से बरामद हुए हथियार पेश किए जाएं। साथ ही एनआईए की तरफ से तैयार किए गए गवाहों की सूची में से पहले गवाह फ्लाइट लेफ्टिनेंट को पेश करने के आदेश दिए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट इस समय किसी दुर्गम क्षेत्र में तैनात हैं। साथ ही अन्य जानकारियां अदालत के समक्ष पेश की गई हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2-3 जनवरी 2016 की रात को पाकिस्तान से आए आतंकियों ने पठानकोट एयरफोर्स के बेस पर हमला किया था। इसमें 7 जवान शहीद हुए थे। जबकि 37 लोग घायल हो गए थे। जबकि 4 दिन तक चले ऑपरेशन में जवानों ने चारों आतंकियों को मार गिराया था। इसके अलावा जिस रास्ते से आतंकी आए थे। वहां से एनआईए को पाकिस्तान में बने फूड पैकेट, एनर्जी ड्रिंक की खाली बोतलें व अन्य सामान बरामद हुआ था। इस मामले की सुनवाई मोहाली की विशेष एनआईए अदालत में चल रही है। अदालत इस हमले के मास्टर माइंड जैश-ए-मोहम्मद के मौलाना मसूद अजहर समेत चार आतंकियों को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है। इसमें मौलाना का भाई मुफ्ती अब्दुल राउफ, शाहिद लतीफ और कासिफ जान शामिल हैं। यह सभी पाकिस्तान के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में क्षतिग्रस्त बाइक रिलीज करने लिए लगाई याचिका
सुनवाई के दौरान पठानकोट हमले के दौरान एयरफोर्स के एक मुलाजिम अरीबाजेगन के घर व अन्य सामान को काफी नुकसान पहुंचा था। वह भी अदालत में पेश हुए। साथ ही उन्होंने एक एप्लीकेशन अदालत में दायर की है। इसमें मांग की है कि हमले में उसकी बाइक को काफी क्षति पहुंची थी। साथ ही बाइक को केस प्रॉपर्टी बना दिया गया था। इस बाइक को रिलीज कर दिया जाए, ताकि वह इसका लाभ उठा पाएं। अदालत ने एप्लीकेशन ले ली है, इस पर फैसला अगली सुनवाई पर होगा।


एसपी सलविंदर अभी तक गवाह घोषित नहीं
एनआईए ने पंजाब पुलिस के विवादित एसपी सलविंदर सिंह को भी अपना गवाह बनाने की तैयारी में है। हालांकि, अभी तक उन्हें गवाह घोषित नहीं किया गया है। एनआईए से मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले समय में अदालत में सीआरपीसी की धारा 311 के तहत उनके बयान दर्ज करवाए जाएंगे। हालांकि, उसके बयान कब दर्ज करवाए जाएंगे। इसके बारे में आने वाले दिनों में ही फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा एनआईए ने अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई और अमेरिकी कानून मंत्रालय के अधिकारियों के नाम भी गवाहों की सूची में शामिल किए गए हैं। जेल में बंद आतंकियों को भी गवाह बनाया गया है। हमले से बरामद सभी सामान का डिजिटल प्रमाण भी तैयार किया गया है। ताकि किसी चीजों को कोई नुकसान न पहुंच सके। इसमें आतंकियों की कॉल डिटेल से लेकर अन्य सामान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed