{"_id":"59fb1e784f1c1b9e678b8f56","slug":"61509629560-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धड़ाक के किसान ने कायम की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धड़ाक के किसान ने कायम की मिसाल
Updated Thu, 02 Nov 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
कर्ज लेकर शुरू की डेयरी, अब दूध बेचकर कमाते हैं लाखों
गांव धड़ाक के किसान ने इलाके में कायम की नई मिसाल
खास बातें -
इलाके के युवाओं को भी दे रहे हैं रोजगार के अवसर
अब तक कई पशु मेलों में जीत चुके हैं अवार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
जिले के गांव धड़ाक के किसान ज्ञान सिंह ने खेती के साथ डेयरी फार्मिंग का कारोबार कर नई मिसाल कायम की है। इससे न केवल उन्हें मुनाफा हो रहा है बल्कि वह कई लोगों को रोजगार देने में भी सक्षम हो गए। इतना ही नहीं, कई बार फसलों से होने वाले नुकसान से भी बच गए हैं। ज्ञान सिंह के पास करीब छह हेक्टेयर जमीन है। इसमें उन्होंने जैविक खेती के साथ डेयरी फार्मिंग का कारोबार किया है। ज्ञान सिंह ने बताया कि उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से ग्रेजुएशन की थी। उन्होंने नौकरी की बजाय डेयरी के कारोबार को अपनाया। डेयरी विभाग पंजाब से उन्होंने ट्रेनिंग ली। इसके अलावा पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी से पशुओं की नस्लों के बारे में ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने बताया कि 1197 में सात लाख का कर्ज लेकर 20 अमेरिकन गाय खरीद डेयरी की शुरुआत की थी। अब उनके पास करीब 55 अमेरिकन गाय हैं। जो कि औसतन 25 लीटर दूध रोजाना देती हैं। उन्होंने बताया कि साल 2009 में धड़ाक की जर्सी गाय ने 40 लीटर दूध देकर राज्य में पहला स्थान हासिल किया था। 2012 में एचएफ क्रास नस्ल की गाय ने साढ़े 55 लीटर से अधिक दूध देकर नया रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने बताया कि अलग-अलग मुकाबलों में उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं।
जैविक चारा व फीड भी खुद तैयार करते हैं
ज्ञान सिंह ने बताया कि 2010 में पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित मेले में उन्होंने चैंपियनशिप जीती थी। पशुओं के लिए हरा जैविक चारा व फीड भी खुद तैयार करते हैं।
---बॉक्स
रोजाना बेचते है चार क्विंटल दूध
ज्ञान सिंह ने बताया कि रोजाना चार क्विंटल दूध वेरका मिल्क प्लांट को बेचते हैं। उन्हें दूध बेचने के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता बल्कि वेरका मिल्क प्लांट की ओर से उनके घर से ही दूध खरीदा जाता है।
विज्ञापन
---बॉक्स
कई संस्थाओं से भी जुड़े हैं
ज्ञान सिंह मिल्क फेड मोहाली के वाइस चेयरमैन के पद पर रहे चुके हैं। 1997 से प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर के मेंबर हैं। इसके अलावा भाई गुरदास सेवा मिशन के मेंबर, सोशल आर्गेनाइजेशन आफ सोशल जस्टिस मोहाली के अलावा राज्य व जिला स्तर की संस्थाओं के भी मेंबर हैं।