फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कॉलेज बनाने की मांग को लेकर लड़कियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

कॉलेज बनाने की मांग को लेकर लड़कियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Sat, 05 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज बनाने की मांग को लेकर लड़कियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
कॉलेज के लिए लड़कियों की भूख हड़ताल जारी
विज्ञापन

जालंधर। स्थानीय बूटा मंडी चारा मंडी में लड़कियों के सरकारी कॉलेज खोले जाने की मांग को लेकर लड़कियों द्वारा की गई भूख हड़ताल दूसरे दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान लड़कियों ने शनिवार को भी भूख हड़ताल करके कालेज न बनने का विरोध जताया।
करीब 100 दिन से चल रहे इस संघर्ष के तहत रोष स्वरूप शनिवार को चारा मंडी से लेकर नकोदर चौक तक रोष रैली भी निकाली गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम सुभाष चंद्र ने लड़कियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही वह कॉलेज खोलने के लिए सरकार से बात करेंगे। एसडीएम के आग्रह करने के बावजूद भी लड़कियों ने भूख हड़ताल समाप्त नहीं की। सर्व धर्म कमेटी के प्रधान जगदीश दीशा ने कहा कि सरकार उनकी मांग को लेकर उपेक्षित व्यवहार कर रही है, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक लड़कियों का कालेज नहीं बनाया जाता तब तक हर रोज पांच लड़कियां क्रमवार भूख हड़ताल पर बैठेंगी। उन्होंने कहा कि चारा मंडी में कालेज खुलने से विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा। अभी लड़कियों को कालेज में पढ़ने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी समस्या होती है। उन्होंने कहा कि सरकार यहां पर लड़कियों का कालेज जल्द बनवाए ताकि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को वास्तविकता में सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed