फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुद्राक्ष धारण करने वालों को यह बातें जरुर जाननी चाहिए

Sun, 10 Jul 2016 09:05 AM IST
रेणु नेगी
रेणु नेगी Updated Sun, 10 Jul 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
rudraksha mala benefits
रुद्राक्ष

रूद्राक्ष का एक अर्थ है रूद्र यानी शिव की आंख या आंख के आंसू। कहते हैं सती की मृत्यु से शिव को बहुत दुख हुआ और उनके आंसू कई जगह बहे। उनसे रूद्राक्ष के बीज उत्पन्न हुआ। रूद्राक्ष स्वयं भगवान शिव ही हैं । इनमें एक अनोखा स्पंदन होता है, साधक की ऊर्जा को सुरक्षित कर देता है। बाहरी शक्तियां उसे परेशान नहीं कर पाती हैं।

रुद्राक्ष धारण करने वालों को यह बातें जरुर जाननी चाह‌िए

rudraksha mala benefits
रुद्राक्ष

ज्योतिष के आधार पर किसी भी ग्रह की शांति के लिए रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। असली रत्न अत्यधिक महंगा होने के कारण हर व्यक्ति उसे धारण नहीं कर सकता है। चंद्र ग्रह के कारण होने वाले रोग या कष्ट हो तो रूद्राक्ष से बिल्कुल दूर हो जाते है। शिव पुराण में कहा गया है कि रूद्राक्ष या इसकी भस्म को धारण करके ‘ऊँ नमः शिवाय’ का जाप कराने वाला मुनष्य शिव रूप हो जाता है।

रुद्राक्ष धारण करने वालों को यह बातें जरुर जाननी चाह‌िए

rudraksha mala benefits
रुद्राक्ष
रूद्राक्ष एक मुखी से लेकर दस मुखी तक होते हैं। 15 और 21 मुखी रूद्राक्ष भी मिलने लगे हैं। यह दुर्लभ होने के साथ महंगे भी होते हैं। रूद्राक्ष के विभिन्न मुखों की पहचान उस पर पाई जाने वाली धार से होती है। नेपाल में एक से 27 मुखी तक के रूद्राक्ष मिलते हैं। रूद्राक्ष पहनने में किसी विशेष सावधानी की जरूरत नहीं होती, लेकिन उसे धारण करने के बाद शुचिता बरतने की अपेक्षा तो की ही जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्राक्ष धारण करने वालों को यह बातें जरुर जाननी चाह‌िए

rudraksha mala benefits
रुद्राक्ष

अतः रूद्राक्ष को रात में उतारकर रख देना चाहिए और प्रातः स्नान से निवृत्त होकर मंत्र जाप करके धारण करना चाहिए। रूद्राक्ष में चूंकि दैवीय शक्तियां हैं अतः स्त्रियां भी इसे धारण कर सकती हैं। गौरीशंकर और गौरीगणेश रूद्राक्ष खासकर स्त्रियों के लिए ही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed