इन देवी देवताओं के मंदिर को देखकर चकरा जाएंगे
भगवान विष्णु और शिव जी के मंदिर तो आपने कई देखे होंगे। हनुमान जी और दूसरे प्राचीन देवी देवताओं के मंदिरों के भी आपने दर्शन किए होंगे। लेकिन आज हम आपको जिस देवी देवता के दर्शन करा रहे हैं उन्हें देखकर आप चकरा जाएंगे।
इन देवी देवताओं के मंदिर को देखकर चकरा जाएंगे
लक्ष्मी देवी के अंदाज में यह सोनिया गांधी हैं। नौ फीट की इस प्रतिमा का निर्माण कांग्रेस विधायक पी शंकर राव ने करवाया है। शंकर राव ने सोनिया को 'तेलंगाना माता' की भी उपाधि दे डाली है। जिस स्थान पर इस मूर्ति का निर्माण करवाया गया है उस स्थान को 'सोनिया गांधी शांति वन' नाम दिया गया है।
इन देवी देवताओं के मंदिर को देखकर चकरा जाएंगे
भगवान के मंदिर में बैठी तिमल फिल्म की अदाकारा खुश्बू को देखकर अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह भगवान के साथ क्यों बैठी तो इसका जवाब यह है कि इनके प्रशंसकों ने इन्हें देवी बना दिया है। अब यह देवी मूर्ति के रुप में अपने भक्तों को दर्शन दे रही हैं।
इन देवी देवताओं के मंदिर को देखकर चकरा जाएंगे
यह मूर्ति है तमिलानडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचन्द्रन की। अपने जमाने के तमिल फिल्मों के सुपर स्टार रह चुके एम जी आर को भगवान के रुप में मंदिर में स्थापित किया गया है। यह मंदिर तमिलनाडु के तिरुवेलुरू जिले में स्थित है।
इन देवी देवताओं के मंदिर को देखकर चकरा जाएंगे
दक्षिण भारतीय फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा तमन्ना को इनके प्रशंसक देवी की तरह मानते हैं। इनके प्रशंसकों ने इनके नाम से एक मंदिर भी बनवा दिया है। इस मंदिर में तमन्ना एक देवी की तरह पूजी जाती हैं।