आप भी मानेंगे, यह सात चीजें होंगी आपके घर में तो लक्ष्मी बरसाएगी धन
शास्त्रों में हर हिन्दू के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। इन नियम न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से आपके उन्नति दिलाने वाले हैं बल्कि मानसिक शांति प्रदान करने वाले हैं जिनसे व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन जब तक आप धरती पर हैं तब तक आपको धन, सुख और जीवन में तरक्की की भी जरूरत होती है। शास्त्रों में इनके लिए भी नियम बताए गए है और कहा गया है कि जिनके घर में यह सात चीजें होती हैं उनके घर में विष्णु संग लक्ष्मी निवास करती हैं और बनी रहती है सुख समृद्घि।
आप भी मानेंगे, यह सात चीजें होंगी आपके घर में तो लक्ष्मी बरसाएगी धन
शास्त्रों के अनुसार धन सुख और समृद्घि के लिए हर व्यक्ति को अपने घर में शंख रखना चाहिए और नियम पूर्वक सुबह और शाम को सूर्यास्त से पहले बजाना चाहिए। शास्त्रों के अलावा वास्तु विज्ञान भी कहता है कि इससे इससे घर में सकारात्मक उर्जा बनी रहती है जो उन्नति और सुख समृद्घि में सहायक होती है।
आप भी मानेंगे, यह सात चीजें होंगी आपके घर में तो लक्ष्मी बरसाएगी धन
भगवान राम की लीला कथाओं का बखान करती है रामायण। शास्त्रों के अनुसार हर हिंदू को अपने घर में रामायण रखना चाहिए और जब भी मौका मिले पाठ करना चाहिए। इससे मन और बुद्घि शुद्घ होती है और परिवार में आपसी स्नेह और प्रेम बढ़ता है। शास्त्रों में कहा गया है कि जहां परिवार में स्नेह और प्रेम होता है वहां लक्ष्मी धन का कलश लेकर विराजमान रहती हैं और जहां कलह होता हैं वहां से लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं।
आप भी मानेंगे, यह सात चीजें होंगी आपके घर में तो लक्ष्मी बरसाएगी धन
तुलसी का पौधा विष्णु भक्त होने की निशानी मानी जाती है। हनुमान जी ने तुलसी, शंख और चक्र देखकर ही रावण के भाई विभिषण को विष्णु भक्त समझा था और राम से मिलवाकर लंका का राजा बनवाया था। शास्त्रों में बताया गया है कि हर हिंदू को अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। जहां तुलसी का पौधा होता है वहां चारों तरफ सकारात्मक उर्जा बनी रहती है जो सुख समृद्घि में सहायक रहती है।
आप भी मानेंगे, यह सात चीजें होंगी आपके घर में तो लक्ष्मी बरसाएगी धन
भगवान श्री कृष्ण के मुख से कही गई बातें गीता नामक ग्रंथ में संकलित है। शास्त्रों में बताया गया है कि हर हिंदू को अपने घर में श्रीमद्भाग्वत गीता रखनी चाहिए और इसका पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि जहां गीता होती है स्वयं भगवान श्रीकृष्ण होते हैं। इसके पाठ से मन और बुद्घि शुद्घ होती है और शुद्घ मन वाले व्यक्ति पर भगवान सदैव हर तरह से कृपा करते हैं।