{"_id":"1235b350c81fcd8dd66d422a79ade4b5","slug":"savan-shiv-pooja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अच्छा तो सावन में भगवान शिव की पूजा के ये हैं 5 कारण","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
अच्छा तो सावन में भगवान शिव की पूजा के ये हैं 5 कारण
Sat, 01 Aug 2015 03:27 PM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
अच्छा तो सावन में भगवान शिव की पूजा के ये हैं 5 कारण
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सावन का महीना एक अगस्त से शुरु हो चुका है और इसके साथ ही भोले के भक्तों में नया जोश और उमंग भरना शुरु हो चुका है। शिव भक्त कांवड़ यात्रा के लिए तैयारी में जुट चुके हैं और अब पूरे महीने हर तरफ बम-बम भोले की गूंज सुनाई देने वाली है। इसके पीछे कारण यह है कि सावन भगवान शिव का महीना माना जाता है और इस महीने में शिव की पूजा विशेष फलदायी होती है। ज्योतिषशास्त्री पं. जयगोविंद शास्त्री कहते हैं कि पुराणों में इसके 5 कारण बताए गए हैं।
अच्छा तो सावन में भगवान शिव की पूजा के ये हैं 5 कारण
2 of 6
सबसे पहला कारण तो यह माना जाता है कि सावन के महीने में ही भगवान शिव ने सागर मंथन से प्राप्त हालाहल विष का पान किया था और सृष्टि की रक्षा की थी। विष के प्रभाव से भगवान शिव व्याकुल होने लगे थे और मूर्छित हो गए थे। शिव जी की मूर्छा दूर करने के लिए देवतागण शिव जी को जल से स्नान कराने लगे इसलिए सावन में भगवन शिव को कांवड़ चढ़ाना विशेष पुण्यदायक माना जाता है।
अच्छा तो सावन में भगवान शिव की पूजा के ये हैं 5 कारण
3 of 6
सावन के महीने में हवाएं ठहर जाती हैं और उमस बढ़ जाती है। ऐसे समय में विषपान के बाद जब शिव जी घुटन महसूस करने लगे तब देवताओं ने भगवान शिव को पीपल के वृक्ष के नीचे लेटा दिया क्योंकि पीपल के पत्ते हल्की हवा में भी हिलते रहते हैं और छाया प्रदान करते हैं। इसलिए सावन में पीपल के वृक्ष की पूजा और पीपल के वृक्ष लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छा तो सावन में भगवान शिव की पूजा के ये हैं 5 कारण
4 of 6
सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय है इसका कारण यह भी है कि इस महीने में भगवान शिव देवी पार्वती की तपस्या से प्रसन्न हुए थे और पार्वती को पत्नी रुप में स्वीकार करने का वरदान दिया। यही कारण है कि इस महीने में भगवान शिव के साथ देवी पार्वती की पूजा की जाती है। सुहागनों के कई व्रत सावन में आते हैं इसके पीछे भी देवी पार्वती और शिव के मिलन से जुड़ी मान्यताएं शामिल हैं।
विज्ञापन
अच्छा तो सावन में भगवान शिव की पूजा के ये हैं 5 कारण
5 of 6
सावन में शिव जी की पूजा का एक बड़ा कारण यह है कि भगवान विष्णु शयन में चले जाते हैं जिससे विष्णु भगवान के सारे काम भी शिव जी के पास आ जाते हैं। इसलिए अन्य महीनों की अपेक्षा सावन में शिव की पूजा अधिक फलदायक मानी जाती है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।