भारत की तरह पाक टीम का भी हुआ ठीक वही हाल
जिस तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया जीत की दहलीज पर आकर भी हार गई। ठीक वही हाल पाक टीम का भी हुआ। पढ़ें, पूरा वाकया
भारत की तरह पाक टीम का भी हुआ ठीक वही हाल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया भले ही सिडनी वनडे जीतने में सफल रही लेकिन पिछले चार मैचों में वह जीतकर भी जीत न सकी। वैसा ही हाल पाक टीम का हुआ।
भारत की तरह पाक टीम का भी हुआ ठीक वही हाल
पाक क्रिकेट टीम इन-दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है। टी-20 में शिकस्त खाने के बाद पाक टीम मेजबान के खिलाफ पहला वनडे भी हार गई। इस मैच में एक दफे पाक की जीत पक्की लग रही थी।
भारत की तरह पाक टीम का भी हुआ ठीक वही हाल
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता देना टीम के लिए शुरुआती पलों में अच्छा दिखा लेकिन बाद में मेहमान टीम की गेंदबाजी की पोल खुल गई।
भारत की तरह पाक टीम का भी हुआ ठीक वही हाल
जिस तरह लगातार चार वनडे में टीम इंडिया की हार के लिए गेंदबाज दोषी रहे उसी तरह पाक टीम के गेंदबाज भी डेथ ओवरों में बुरी तरह पिटी। न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटरों मार्टिन गुप्टिल और केन विलियम्सन को सस्ते में आउट करने के बाद 100 से कम पर टीम आधे से ज्यादा बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाकर भी पाक जीत नहीं सका।