तस्वीरों में देखिए, हाथी के डर से कैसे दुबक गई शेरनी
शेर हो या शेरनी, उसे ताकत से ही जोड़कर देखा जाता है और ऐसा माना जाता है कि जंगल में उनसे ताकतवर कोई नहीं। लेकिन ऐसा कहना पूरी तरह से सही नहीं।
तस्वीरों में देखिए, हाथी के डर से कैसे दुबक गई शेरनी
इससे पहले की इस शेरनी को पेड़ पर चढ़ा देखकर आप कुछ और सोचें हम आपको बता दें कि मोहतरमा हाथी के डर से पेड़ पर टंगी हुई हैं।
तस्वीरों में देखिए, हाथी के डर से कैसे दुबक गई शेरनी
दरअसल ये शेरनी, हाथी के इलाके में दाखिल हो गई थी। लेकिन तभी गजराज नजर आ गया और शेरनी की जान सूखने लगी। खुद को बचाने के लिए कुछ और नहीं सूझा तो वो पेड़ पर ही चढ़ गई।
तस्वीरों में देखिए, हाथी के डर से कैसे दुबक गई शेरनी
हालांकि हाथी भी काफी गुस्से में था और काफी देर तक बिना पत्तों वाले इस पेड़ के नीचे शेरनी के उतरने का इंतजार करता रहा लेकिन शेरनी ने तो मानो वहीं चिपके रहने की कसम खा रखी हो।
तस्वीरों में देखिए, हाथी के डर से कैसे दुबक गई शेरनी
तंजानिया में एक सफारी की यात्रा के दौरान एक पति-पत्नी (डालिडा और एंड्रयू) ने ये तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कीं। शेरनी पेड़ पर से ही गुर्रा रही थी और मदद के लिए शेर को बुला रही थी।