फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Stress Management ›   when the voice of women is most attractive

महिलाओं की आवाज सबसे आकर्षक कब होती है?

Mon, 01 May 2017 06:18 PM IST
विलियम पार्क/ बीबीसी फ्यूचर
विलियम पार्क/ बीबीसी फ्यूचर Updated Mon, 01 May 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
when the voice of women is most attractive
महिलाओं की आवाज
मानव व्यवहार काफी हद तक अंधविश्वास, पुनरावृति और घिसी-पिटी बातों से संचालित होता है। यही वजह है कि दिमाग उलझनों यानी 'मांइड ट्रिक्स' में आसानी से फंस जाता है और यदि आप ये माइंड ट्रिक्स जानते हैं तो इन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सुबह सात बजे से पहले करें ये सात काम, दिनभर रहेंगे फ्रेश
विज्ञापन


बीबीसी फ्यूचर ने मानवीय व्यवहार को पहचानने और लोगों के फैसलों को प्रभावित करने के बारे में कुछ हैरान करने वाले तथ्य जुटाए हैं।
 
Trending Videos

बीबीसी फ्यूचर के मुताबिक ऐसी 8 खास बातें-

when the voice of women is most attractive
महिलाओं की आवाज
- यदि किसी के कंधे को हल्का सा पकड़कर और उसकी आंखों में आंख डाल कर बात की जाए, तो वो सुझाव सुनने के लिए कहीं ज्यादा खुल कर बात करेगा।

- मासिक धर्म के दौरान महिलाओं की आवाज बदलती है और कभी ज्यादा और कभी कम आकर्षक हो जाती है। जब उनके गर्भाधान होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है, उस वक्त उनकी आवाज सबसे ज्यादा आकर्षक होती है। यह बताता है कि किस तरह जीव विज्ञान हमारे व्यवहारगत परिवर्तनों को भी जाहिर करता है।

- आंखों की पुतली का फैलाव निर्णय लेते समय की अनिश्चिता को दर्शाता है। अगर किसी को अपने फैसले के प्रति पूरा यकीन न हो तो उसकी उत्तेजना बढ़ जाती है और आंखों की पुतली का फैलाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन

जेबकतरे इस्तेमाल करते हैं ये तरकीब

when the voice of women is most attractive
जेबकतरे

- एक तरकीब जेबकतरे खूब इस्तेमाल करते हैं, खासकर शराबी लोगों को निशाना बनाने के लिए। वे शराबी के साथ चलते हुए धीरे धीरे झूमने लगते हैं। नशे में धुत व्यक्ति को लगता है कि वह खुद झूम रहा है और इस असमंजस में वह खुद को सीधा रखने, संभालने की कशिश में गिर जाता है। जेबकतरे इसी दौरान अपना काम करके चंपत हो जाते हैं।

- जिन लोगों में टेस्टोस्टोरन का स्तर ज्यादा होता है, उनका चेहरा ज्यादा चौड़ा होता है और चीक बोन्स ऊंची होती हैं। ऐसे लोग ज्यादा मुखर होते हैं और कई बार आक्रामक भी होते हैं।

- लाल रंग हमारे दिमाग के अंदर प्रभुत्व और आक्रामकता से जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि लाल किट्स वाले मुक्केबाजों के नीले रंग की किट्स वाले मुक्केबाजों से जीतने की संभावना पांच फीसदी ज्यादा होती है।

विज्ञापन

सेल्समैन इस तरह प्रभावित करते हैं हमारा दिमाग

when the voice of women is most attractive
सेल्समैन

- सेल्समैन हमारे दिमाग को प्रभावित करने में माहिर होते हैं। उनकी एक क्लासिक तरकीब होती है, जैसे कि शो रूम में चार एक्सप्रेसो मशीन रखकर तीन की कीमत 200 डॉलर बताएंगे और एक की कीमत 400 डॉलर।

फिर ग्राहक को ये भी बता देंगे कि 400 डॉलर वाली मशीन कुछ खास नहीं, वैसे ही गुण 200 डॉलर वाली मशीन में भी हैं। बस ग्राहक उनकी बातों में आ जाता है और ये पूछता ही नहीं कि भाई इसकी कीमत 200 डॉलर क्यों है, क्या वो जायज भी है?

- हंसी और खिलखिलाहट, ऐसा भाव है जो हमें सामाजिक तौर पर लोगों के नजदीक लाता है और जोड़ता है। जब आप किसी के साथ हंसते हैं तो आप यह दर्शाते हैं कि आप उन्हें पसंद करते हैं, आप उनसे सहमत हैं और आप उनके ही समूह में शामिल हैं।

अध्ययनों में ये भी जाहिर हुआ है कि ऐसे में वो लोग आपको अपने रहस्यों के बारे में भी बताते हैं। लिहाजा अगर आप किसी के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो उनके खराब चुटकुलों पर भी हंसना फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed