फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की नौकरी ढूंढ़ रहे ग्रैजुएट्स के लिए निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी 34 हजार से ज्यादा

Fri, 04 Aug 2017 12:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Fri, 04 Aug 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
Bumper Vaccancy for Sub Inspector posts   announced by Jharkhand SSC
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
झारखंड पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के कुल 3019 पदों पर वैकेंसी निकली है। इन पदों के लिए आवदेन ऑनलाइन ही करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 अगस्त, 2017 है। अभ्यर्थियों का चयन चार चरणों में किया जाएगा।


पढ़ें: बिहार पुलिस में 12वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि अगस्त 2017 के अंतिम सप्ताह से सितंबर 2017 के दूसरे सप्ताह तक है. वहीं मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि नवंबर 2017 प्रथम सप्ताह है. 

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष है। ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के लिए आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता: केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री. 

(अगली स्लाइड में जानें चयन प्रक्रिया के बारे में)
Bumper Vaccancy for Sub Inspector posts   announced by Jharkhand SSC
ONLINE EXAM
वेतनमान - 9,300-34,800।  ग्रेड वेतन- 4200 रुपये (छठा वेतनमान)

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष. ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के लिए आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है. 

चयन प्रक्रिया: परीक्षा चार चरणों में ली जाएगी - प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक जांच, चिकित्सीय परीक्षा। प्रारभिक और मुख्य परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। 


(अगली स्लाइड में जानें आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में)
Bumper Vaccancy for Sub Inspector posts   announced by Jharkhand SSC
exam shimla
इच्छुक अभ्यर्थी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट Jssc.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्कः सामान्य वर्ग के लिए 460 रुपये और झारखंड के एससी-एसटी वर्ग के लिए 115 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। 

अहम तारीखें
  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 13 अगस्त, 2017
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 14 अगस्त, 2017
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की आखिरी तारीख: 16 अगस्त,2017
  • कंप्यूटर आधारित प्रारंभिक परीक्षा: अगस्त के आखिरी हफ्ते से लेकर सितंबर के दूसरे हफ्ते के बीच संभवत: हो सकती है
  • मुख्य परीक्षा की तारीख: नवंबर 2017

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed