{"_id":"59c9dde04f1c1bf3538b46d2","slug":"cannibal-family-ate-30-people-in-russia-booked-in-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 लोगों को जिंदा खा गया ये परिवार, इंसानी गोश्त का बनाता था अचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 लोगों को जिंदा खा गया ये परिवार, इंसानी गोश्त का बनाता था अचार
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
आरोपी
ये खबर आपके होश उड़ा सकती है, क्योंकि मामला ही कुछ ऐसा है। ये कपल न सिर्फ इंसानी मांस खाता बल्कि उनके साथ सेल्फी भी लेता था। मामला रूस का है, जहां पुलिस ने एक नरभक्षी परिवार को गिरफ्तार किया है।
आरोपी
फ्रीज में स्टोर कर खाते थे इंसानी अंग
एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट ने रशियन इंवेस्टिगेशन कमेटी के हवाले से लिखा है कि आरोपी बाकेशेव और उसकी पत्नी नतालिया इंसानी अंगों को फ्रीज और तहखाने में स्टोर करके रखते थे। इंसानी अंगों को वे लोग जार में भी जमा करके रखते थे।
बताया जा रहा है कि वे लोग इंसानी गोश्त का अचार बनाकर रखते थे। इसके अलावा पुलिस को 19 इंसानों की खाल भी बरामद की है।

डिनर की मेज पर सजा इंसानी सिर
पति से 7 साल बड़ी पत्नी
आरोपी दंपति के बारे में एक अजीबोगरीब बात भी पता चली है। दरअसल पेशे से नर्स नतालिया (42 वर्षीय) अपने पति बाकेशेव (35 साल) से सात साल बड़ी है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इन दोनों ने शादी कब की थी। यह परिवार मिलिट्री अकेडमी के क्वार्टर हॉस्टल में ही रहता था।
ये दंपति फिलहाल हिरासत में है, मिलिट्री एकेडमी के एक वर्कर ने ये भी बताया कि जब भी कोई उनके कमरे में घुसने की कोशिश करता तो वे लोग चिल्लाने और रोने लगते थे। पड़ोसियों ने नतालिया को काफी गुस्सैल किस्म की महिला भी बताया।