फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   south africa win crowned miss universe 2017 shraddha shahsidhar missed the chance

MISS UNIVERSE 2017 का ऐलान, टॉप 16 में भी नहीं पहुंची भारत की श्रद्धा

Mon, 27 Nov 2017 02:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Mon, 27 Nov 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
south africa win crowned miss universe 2017 shraddha shahsidhar missed the chance
मिस यूनिवर्स 2017 - फोटो : PTI

लॉस वेगास में आयोजित हुई मिस यूनिवर्स 2017 के खिताब पर दक्षिण अफ्रीका की डेमी-ले नील-पीटर्स ने कब्जा कर लिया। जबकि, कोलंबिया की लॉरा गोंजालेज दूसरे और मिस जमैका डेविना बेनट तीसरे स्थान पर रहीं। 

विज्ञापन


डेमी ले नील के खिताब जीतने पर पूर्व मिस यूनिवर्स आइरिस मिटेनायर ने उन्हें ताज पहनाया। बता दें कि मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता लॉस वेगस में आयोजित हुई, जिसमें दुनियाभर से 100 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन

 



 

south africa win crowned miss universe 2017 shraddha shahsidhar missed the chance
मिस यूनिवर्स 2017 - फोटो : PTI

प्रतियोगिता में  जिस सवाल से उन्होंने बाजी जीती वो था कि आपको अपनी किस विशेषता पर गर्व है और मिस यूनिवर्स के तौर पर आप उस विशेषता का इस्तेमाल कैसे करेंगी। जवाब में डेमी-ले ने कहा, 'मिस यूनिवर्स के तौर पर आप जो भी हैं, आपको खुद पर आत्मविश्वास होना चाहिए। मिस यूनिवर्स वो होती है जिसने कई पड़ावों को पार किया हो और वो दूसरी महिलाओं को उनके डरों से निकलने में मदद करने में सक्षम हो। मैं बिल्कुल वही हूं।'

22 साल की डेमी-ले ने नॉर्थ वेस्ट यूनि​वर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री है। डेमी-ले  की सबसे बड़ी प्रेरणा उनकी सौतेली बहन हैं जो विकलांग हैं। 

 

 

south africa win crowned miss universe 2017 shraddha shahsidhar missed the chance
श्रद्धा शशिधर - फोटो : Instagram

मिस वर्ल्ड का खिताब मानुषी छिल्लर के जीतने पर देश भर की निगाहें मिस यूनिवर्स के ताज पर थी, लेकिन यहां भारत को निराशा हाथ लगी। भारत की श्रद्धा शशिधर टॉप 16 में भी जगह नहीं बना पाई। मिस डीवा 2017 का खिताब जीतने के बाद श्रद्धा शशिधर से लोगों को काफी उम्मीदें थी, जिसके बाद वो सुर्खियों में आई। गौरतलब है कि पिछले 17 सालों से भारत मिस यूनिवर्स के ताज का इंतजार कर रहा है। साल 2000 में लारा दत्‍ता ने ये खिताब जीता था।

श्रद्धा शशिधर का जन्‍म चेन्‍नई में हुआ। 20 साल की श्रद्धा ने सोफिया कॉलेज फॉर वूमेन से मास कम्‍युनिकेशन में डिग्री ली है। फिलहाल श्रद्धा मुंबई में रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed