एक्ट्रेस सनी लियोन ने बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक आपने जादू चला रखा है। हालांकि कई बार वो कुछ विवादों में भी घिर जाती हैं। कुछ समय पहले ही वो नवरात्रि पर कंडोम का विज्ञापन करके लोगों के निशाने पर आ गईं थीं लेकिन उन्होंने बड़ी ही खूबसूरती से अपने आप को इससे बाहर निकाल लिया। अब वो एकबार फि टीवी की दुनिया में धूम मचाने वाली हैं।
पढ़ेंः कंडोम के विवादित एड पर सनी लियोनी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-'मुझे पता है कि मैं कौन हूं'
SPILITSVILLA में नजर आने के बाद अब सनी लियोन हर सुबह लोगों को फिट बनाने के टिप्स देती नजर आएंगी। वो एमटीवी बीट्स चैनल पर 'फिटस्टॉप' शो को होस्ट करने जा रही हैं। एक घंटे के इस शो में सनी लियोन दर्शकों को फिट और हेल्दी रहने के लिए प्रेरित करेंगी। वो ब्लॉकबस्टर प्लेलिस्ट के साथ-साथ लोगों को कसरत भी करवाएंगी। यह अपनी तरह का पहला शो होगा जिसमें म्यूजिक के साथ ही एक्सरसाइज भी होगी।
सनी लियोन ने बताया कि वो फिट रहने के लिए वर्क आउट करने में यकीन करती हैं। ये आपको फिजीकली और मेंटली फिट रखता है। हर किसी को अपनी रोज की दिनचर्या में से क्विक एक्सरसाइज के लिए समय निकालना चाहिए।
पढ़ेंः ईशा देओल के बाद असिन ने दिया बेटी को जन्म, छिपाकर रखी थी प्रेग्नेंसी
उन्होंने ये बताया कि वो एमटीवी बीट्स के लिए 'फिटस्टॉप' लेकर आ रही हैं। वो न सिर्फ दर्शकों को एक्सरसाइज करवाती नजर आएंगी बल्कि उनके लिए बेहतरीन म्यूजिक भी मौजूद रहेगा, जिससे उन्हें पसीना बहाने में मदद मिल सकेगी। सनी ने कहा कि ये शो रोज सुबह 9 बजे आएगा जो आपको पूरा दिन मोटिवेट करने के लिए होगा। अब आप भी सना के साथ एक्सरसाइज करने के लिए तैयार हो जाएं।