कॉमेडियन भारती सिंह और राइटर हर्ष लिम्बचिया की शादी का जश्न जोर शोर से मनाया जा रहा है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भारती की शादी के जश्न में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया के जरिए भारती की शादी के जश्न की तस्वीरें उनके फैंस तक पहुंच रही है। इन तस्वीरों में भारती और उनके दोस्त खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं और अब एक वीडियो भी सामने आया है।
VIDEO: भारती की मेहंदी में राखी सावंत ने किया कुछ ऐसा नागिन डांस...
A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on
राखी सांप बनकर जमीन पर लेट रही हैं और उनके साथ कई और लोग भी जमकर डांस कर रहे हैं। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-
A post shared by India-Forums.com (@indiaforums) on
आपको बता दें कि शादी गोवा में है और शादी से पहले की रस्मों के बीच की सब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा जिसके चर्चे हो रहे हैं वो है वह है राखी सावंत का नागिन डांस।