{"_id":"5a20ed0f4f1c1b6a118b51ed","slug":"comedy-queen-bharti-singh-leaves-for-goa-spotted-at-mumbai-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से 2 दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कॉमेडियन भारती, कहां की तैयारी?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शादी से 2 दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कॉमेडियन भारती, कहां की तैयारी?
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
Bharti Singh
भारती और हर्ष की शादी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारती को ढेर सारे लगेज के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। भारती ने नीले रंग के कुर्ते के साथ काले रंग की लेगिंग्स पहनी हुई थी जिसके साथ उन्होंने नारंगी रंग का श्रग कैरी किया था।
Bharti Singh
भारती बीते काफी दिनों से शादी की तैयारियों में जुटी हैं। साथ ही शादी की सभी रस्में अदा की जा रही हैं। ये शादी पूरी तरह से एक पंजाबी वेडिंग होगी जिसके लिए भारती और हर्ष कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
पढे़ं- 'पद्मावती' के बाद अब इस फिल्म का विरोध, निर्देशक की बांह काटने पर 1 लाख का ईनाम
पढे़ं- 'पद्मावती' के बाद अब इस फिल्म का विरोध, निर्देशक की बांह काटने पर 1 लाख का ईनाम
भारती सिंह
भारती की शादी 3 दिसंबर को गोवा में है। गोवा रवाना होने से पहले भारती ने अपने घर पर 'माता की चौकी' रखी। जिसमें हर्ष के अलावा भारती अपने खास दोस्तों और परिवार वालों के साथ दिखाई दीं। इस मौके पर भारती ने अपने मंगेतर हर्ष के साथ जमकर डांस किया। इस फंक्शन में भारती पिंक और मरून कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना हुआ था तो वहीं हर्ष नीले रंग के कुर्ता और साथ में धोती पहने नजर आए। भारती के इस लहंगे को नीता लूला ने डिजाइन किया था।
पढे़ं- 'पद्मावती' के बाद अब इस फिल्म के डायरेक्टर को मिली जान से मारने की धमकी
पढे़ं- 'पद्मावती' के बाद अब इस फिल्म के डायरेक्टर को मिली जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh
अपनी शादी को और भी खास बनाने के लिए भारती ने अलग अलग डिजाइन से हर फंक्शन के लिए ड्रेस बनवाई हैं। हल्दी सेरेमनी में भारती पीले रंग का फ्रिल गाउन पहन रही हैं तो वहीं मेहंदी में हरे रंग की स्कर्ट को क्रॉप टॉप के साथ कैरी करेंगी। शादी में डिजाइनर आध्या द्वारा डिजाइन किया गुलाबी और नीले रंग के कॉम्बिनेशन का लहंगा पहन रही हैं। इसके साथ ही रिसेप्शन में नीता लूला द्वारा डिजाइन किया हुआ गाउन पहनेंगी।
पढे़ं- संसदीय समिति के सामने मुश्किल में भंसाली, पद्मावती के ट्रेलर पर भी उठीं उंगलियां
पढे़ं- संसदीय समिति के सामने मुश्किल में भंसाली, पद्मावती के ट्रेलर पर भी उठीं उंगलियां