मिली जानकारी के अनुसार शो में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। वहीं हिना खान को कुछ हफ्तों या दिन के लिए एक सीक्रेट रूम में भी भेजने की तैयारी चल रही है जहां से वह घरवालों की सभी हरकतों पर नजर रख सकेंगी। इस बीच खबर ये भी आ रही है कि शायद शो के मेकर्स इस हफ्ते कोई भी एलिमिनेशन ना करें।
कुछ मीडिया साइट्स का दावा है कि इस हफ्ते 'सपना चौधरी घर से बेघर हो जाएंगी। अंग्रेजी वेबसाइट ibtimes के मुताबिक 'हम इस खबर की पुष्टि नहीं कर रहे पर चर्चाएं हैं कि सपना चौधरी ही इस बार घर से बेघर होंगी।' बिग बॉस की न्यूज देने वाले ट्वीटर हैंडल 'the khabri' ने भी ट्वीट के माध्यम से इस बात की सूचना दी है। माना जा रहा है कि वीकंड के वार में रविवार को सलमान खान खुद ये फैसला सुनाएंगे।
गौरतलब है कि सपना चौधरी हर बार शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं। पर उनके फैंस भारी वोट देकर उन्हें बचा लेते हैं। लेकिन इस बार नॉमिनेश की प्रक्रिया ने जुबान देने के बावजूद जब लव को बचाने के लिए मुकर गईं तो फैंस ने काफी आलोचना की थी उनकी। इस हफ्ते आउट होने के लिए प्रियांक शर्मा, हिना खान और सपना चौधरी नॉमिनेट हुई हैं।
पढ़ें: बंदगी-पुनीश की KISSING पर भारी पड़े सपना चौधरी के पैंतरे, Bigg Boss फायदे में