विद्या बालन की मोस्ट अवेटेड मूवी '
तुम्हारी सुलु' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।
विद्या बालन इस पोस्टर में काफी मजाकिया अंदाज में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में विद्या मुंह में स्पून पकड़े नजर आ रही हैं, स्पून पर लेमन पड़ा दिख रहा है। इस पोस्टर में दिखाई दे रहा है कि वह स्पून-लेमन रेस में भाग ले रही हैं।
2 of 3
तुम्हारी सुलु-पोस्टर
- फोटो : T-Series
तुम्हारी सुलु के इस नए पोस्टर से पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, इस ट्रेलर को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बता दें कि फिल्म तुम्हारी सुलु में विद्या बालन के अलावा मानव कौल और नेहा धुपिया भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
इस फिल्म में विद्या बालन का किरदार बेहद मनमौजी शख्स का है। फिल्म 'तुम्हारी सुलु' एक हाउसवाइफ सुलोचना की कहानी है। सुलोचना पूरा दिन घर का काम करती है लेकिन रात को वह RJ बनकर अपनी आवाज से लोगों को एंटरटेन करती है।
फिल्म 'तुम्हारी सुलु' 17 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।