शाहरुख की बर्थ डे पार्टी से लेकर फिल्म 'पद्मावती' के प्रमोशन तक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ नहीं देखे जा रहे। आलम तो यह है कि रणवीर सिंह ने तमाम बॉलीवुड पार्टीज से भी दूरी बना रखी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपिका और रणवीर का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि इसी कड़ी में एक नई बात सामने आई है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। एक महीने से भी कम वक्त बचा है और फिल्म की शूटिंग अभी भी चल रही है। रणवीर सिंह को न सिर्फ कुछ सीन शूट करने हैं बल्कि उनपर एक गाना भी फिल्माया जाना बाकी है। ऐसे में जाहिर है कि टीम पर इन दिनों काम का बहुत दबाव है।
पढ़ें: रिलीज से पहले ही तोड़ा 'पद्मावती' ने 'बाहुबली' का रिकॉर्ड
3 of 4
tiger shroff deepika padukone ranveer singh
यानी फैन्स के लिए राहत की बात ये है कि उनकी फेवरेट जोड़ी का ब्रेकअप नहीं हुआ है। यह बात सच है कि हाल ही में दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी लेकिन सूत्रों के मुताबिक वह फिल्म को लेकर हुई थी, न कि आपसी रिश्ते की वजह से।
पढ़ें: पद्मावती के ट्रेलर से खुश नहीं है ये एक्टर, भंसाली को किया इमोश्नल ब्लैकमेल
रणवीर सिंह भले ही सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे लेकिन ट्विटर पर एक्टिव हैं। जल्द फिल्म 'पद्मावती' का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। फिल्म के लिए हॉलीवुड स्टूडियो, पैरामाउंट पिक्चर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स दिए जा चुके हैं। फिल्म 150 देशों के 4500 स्क्रिन पर लगेगी। इसे 180 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।