टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुनीता राजवर ने अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लीगल नोटिस भेज दिया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी किताब 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' में सुनीता राजवर से अपनी कथित रिलेशनशिप के बारे में कई विवादित बातें लिखी हैं।
पढ़ेंः सलमान खान का ये नया दुश्मन निकला अक्षय का पुराना दोस्त
इस किताब में नवाजुद्दीन ने सुनीता राजवर और निहारिका सिंह के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में चर्चा की है। वहीं दोनों ही एक्ट्रेस का कहना है कि नवाजुद्दीन ने इन निजी बातों को बिना उन लोगों की अनुमति लिए बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। आपको बता दें कि सुनीता ने अपनी फेसबुक पोस्ट में भी इस बात का जिक्र किया था कि वो एक-दूसरे को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के समय से जानते हैं और किताब में उनके बारे में गलत बातें लिखी गई हैं।
बाद में सुनीता ने ये भी बताया था कि नवाज के साथ रिलेशनशिप की बात सामने आने पर उनके परिवार में परेशानियां शुरू हो गई हैं। इसके बाद ही सुनीता ने न केवल नवाजुद्दीन बल्कि इस किताब को लिखने में मदद करने वाली पत्रकार रितुपर्णा चटर्जी और किताब के पब्लिशर को लीगल नोटिस भेज दिया है।
पढ़ेंः फिल्म 'पद्मावती' पर फूटा राजकुमारी दीया का गुस्सा, कहा- नहीं होने देंगे रिलीज
नोटिस में सुनीता ने यह भी कहा है कि नवाजुद्दीन की किताब ने उन्हें बुरी तरह से दुखी किया है और इससे उनकी इमेज भी खराब हुई है। उन्हें मेंटल ट्रॉमा से भी गुजरना पड़ा है। उन्होंने नोटिस में ये भी कहा है कि यह किताब वापस लिए जाने के बाद भी सर्कुलेशन जारी है जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए। नोटिस में सुनीता ने मांग की है कि 24 घंटे के भीतर नवाज उनसे माफी मांगे और उन्हें 2 करोड़ रुपये का हर्जाना भी दें।