सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के ट्रेलर और पहले गाने स्वैग से स्वागत को रिलीज करने के बाद अब फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म के दूसरे गाने की पहली झलक दिखा दी है।
अली अब्बास जफर ने फिल्म के दूसरे गाने 'दिल दिया गल्ला' की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सलमान प्रिंस तो वहीं कटरीना लाइट पिंक गाउन में किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं। सलमान बड़े प्यार से कटरीना की तरफ देख रहे हैं।
3 of 4
टाइगर जिंदा है
- फोटो : Self
पांच साल बाद सलमान और कैटरीना की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी, जिसका उनके फैंस को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।
जानकारी के मुताबिक, 'टाइगर जिंदा है' 2014 में आईएसआईएस द्वारा भारतीय नर्सों के अपहरण पर आधारित है। यह फिल्म एक साल 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है।