रोहित शेट्टी की फिल्म '
गोलमाल अगेन ' तो बॉक्स ऑफिस पर जैसे रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म रिलीज को अभी चार दिन ही हुए है और फिल्म 100 करोड़ के पार हो गई है। रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने 16.04 करोड़ की कमाई की है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कह सकते हैं।
अजय देवगन के साथ परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, कुनाल खेमू, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, तब्बू जैसे सितारों से सजी
गोलमाल अगेन ने सौ करोड़ से अधिक का बिजनेस तो शुरुआती 3 दिन में ही कर लिया था।
फिल्म ने पहले दिन यानी ओपनिंग डे शुक्रवार को 30.14 करोड़ रुपए की कमाई की और दूसरे दिन 28.37 करोड़ की कमाई हुई। रविवार को भी फिल्म ने 29.09 करोड़ का बिजनेस किया। चार दिनों में फिल्म ने कुल मिलाकर 103.64 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की।
गोलमाल अगेन के लिए दर्शकों के प्यार को देखते हुए तो यही लगता है कि फिल्म का सीक्वल बनाने में कोई हर्ज नहीं है बशर्ते आइडिया कुछ हटके हो जो दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो सके। इस बार रोहित शेट्टी गोलमाल सीरीज की इस नई फिल्म में हॉरर कॉमेडी का मसाला लेकर लौटे हैं।