2016 में ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाली दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी दोस्ती की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार उनकी खबरों में रहने की वजह कुछ और है।
‘मैक्सिम’ मैग्जीन के लिए करवाए गए अपने लेटेस्ट शूट से दिशा ने फैंस को एक बार फिर अपना दीवाना बना दिया है। अपनी इन हॉट तस्वीरों को दिशा ने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है।
दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट की है और लिखा हैः जल्द आ रही है @maxim.india की तस्वीर जिसे मोस्ट टैलेंटेड @nicksaglimbeni ने क्लिक किया है...
बता दें कि दिशा इन दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बागी-2’ की शूटिंग कर रही हैं। ‘बागी-2’ के फर्स्ट शेड्यूल के खत्म होने पर टाइगर ने दिशा पाटनी के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट की थी।