फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खून से रंगे हैं इनके हाथ, ये हैं सबसे खतरनाक 'सीरियल किलर'

Thu, 02 Jul 2015 09:20 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 02 Jul 2015 09:20 AM IST

खून से रंगे हैं इनके हाथ, ये हैं सबसे खतरनाक 'सीरियल किलर'

India's top serial killers

मोहन कुमार उर्फ साइनाइड मोहन कुंवारी लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर उनके साथ यौन संबंध बनाता था और फिर उन्हें गर्भनिरोधक गोली के बहाने साइनाइड की गोलियां खिला देता था। 2005-2009 के बीच इसी तरह उसने 20 लड़कियों को मार डाला। दिसंबर 2013 में उसे मौत की सजा हुई।


खून से रंगे हैं इनके हाथ, ये हैं सबसे खतरनाक 'सीरियल किलर'

India's top serial killers

पेशे से आयुर्वेद के डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने 2002-2004 के बीच कई टैक्सी ड्राइवरों को अपना निशाना बनाया। वह टूरिस्ट बन कर इन गाड़ियों में बैठता था और रास्ते में अपने साथियों के साथ मिल कर ड्राइवरों का खून कर देता था। टैक्सी चोरी कर उन्हें चोर बाजार में बेचता था और पैसे कमाता था। जुर्म कबूल करने पर उसने बताया कि उसने 30-40 ड्राइवरों का खून किया। 2008 में उसे मौत की सजा हुई।

खून से रंगे हैं इनके हाथ, ये हैं सबसे खतरनाक 'सीरियल किलर'

India's top serial killers

रेणुका शिंदे और उसकी बहन सीमा गवित ने कई मासूम बच्चों का अपहरण करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। ये दोनों बच्चों का अपहरण करके उनसे चोरी कराती थी और जो बच्चे इनके काम नहीं आते थे, उन्हें मार डालती थी। 1900 से 1996 के बीच उन्होंने छ: बच्चों का खून भी किया। जुर्म कबूल करने पर उन्होंने यह तक  कहा था कि उन्हें याद नहीं कि इससे पहले वे कितने बच्चों को मार चुकी हैं। फिलहाल वे अपनी मौत की सजा का इंतजार कर रही हैं।

विज्ञापन

खून से रंगे हैं इनके हाथ, ये हैं सबसे खतरनाक 'सीरियल किलर'

India's top serial killers

नोएडा के ‌निठारी कांड को कौन नहीं जानता। यहां एक कोठी के नौकर सुरिंदर कोली को 2006 में निठारी गांव से गायब हुए कई बच्चों की हत्या के आरोप में ‌ग‌िरफ्तार ‌क‌िया गया। कोली पर बच्चों के बलात्कार, अंग तस्करी, बाल शोषण और इंसानी मांस खाने के आरोप लगे। कोली को पांच हत्याओं का दोषी पाया गया है।

खून से रंगे हैं इनके हाथ, ये हैं सबसे खतरनाक 'सीरियल किलर'

India's top serial killers

बेंगलुरू की मल्लिका ने 1999 से 2007 के बीच छ: औरतों का खून किया। वह घरेलू हिंसा झेल रही मिडिल क्लास महिलाओं की हमदर्द बनने का नाटक करती, उन्हें साइनाइड खिला कर मार डालती थी और उनका सारा सामान लूट ले जाती थी। 2007 में इसकी ग‌िरफ्तारी हुई और 2012 में इसे मौत की सजा सुनाई गई जो बाद में आजीवन कारावास में बदल दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed