दुनिया के सबसे ऊंचे रावण का वध हुआ तो पूरा ग्राउंड जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। तस्वीरों में देखिए, कैसे हुआ दहन।
2 of 8
दुनिया के सबसे उंचे रावण का दहन
यह पुतला हरियाणा में अंबाला जिले के बराड़ा में बनाया गया था। यहां रिमोट से बटन दबा कर रावण के सिर व धड़ को अग्नि को भेंट किया।
3 of 8
दुनिया के सबसे उंचे रावण का दहन
दहन होने से पहले आतिशबाजी की गई, जिसमें एक के बाद एक अनार, पटाखा व सतरंगी फुलझड़ियां जलाई गईं। ऐसा लग रहा था, माने आसामान सतरंगी हो गया और इन्द्रदेव का इन्द्र धनुष साक्षात नजर आ गया।
4 of 8
दुनिया के सबसे उंचे रावण का दहन
वहीं, 210 फुट ऊंचे इस रावण को देखने के लिए सवेरे से ही लोगों का तांता लगा रहा। पुतले को देखने के लिए बिहार, दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ तक से लोग पहुंचे। बहुत से लोगों ने पुतले के साथ सेल्फी क्लिक की।
5 of 8
दुनिया के सबसे उंचे रावण का दहन
दशहरे के इस पावन अवसर पर ग्राउंड में मेला भी लगता है, जिसमें विभिन्न प्रकार की दुकानें लगती है। बच्चों के लिए झूलों का विशेष प्रबंध होता है। अपनी ऊंचाई के कारण रावण का यह पुतला पांच बार लिम्का बुक में नाम रिकॉर्ड करा चुका है।