सरकार अपने बहुअपेक्षित वस्तु एवं सेवा कर (
जीएसटी) को 1 जुलाई 2017 से लागू करने की योजना में जुटी है। इस कानून से जुड़े चारों विधेयकों को लोकसभा में मंजूरी मिलने के बाद राज्यसभा में परामर्श के लिए भेजा जाएगा। आजादी के बाद इसे सबसे बड़ा आर्थिक सुधार कहा जा रहा है। जीएसटी का उद्देश्य है कि पूरे देश में वस्तुओं और सेवाओं की दर एक समान हो। इसके बाद लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से देने पड़ रहे कई कर खत्म हो जाएंगे। कई कर जीएसटी में ही जुड़ेंगे।
जानिए जीएसटी लागू होने के बाद कहां-कहां होगी बचत
जीएसटी की लागत कम हो जाएगी और टैक्स कंप्लायंस आसान हो जाएगा। अनुमान है कि इसके बाद टैक्स कलेक्शन का दायरा बढ़ेगा और सरकारी खजाने में आमदनी भी बढ़ेगी। ज्यादा लोग इससे जड़ेंगे। गरीब राज्यों को ज्यादा आमदनी होगी। मगर आम जनता को क्या लाभ होगा। जानिए जीएसटी के बाद क्या-क्या होगा सस्ता:
जानिए जीएसटी लागू होने के बाद कहां-कहां होगी बचत
3 of 8
मारुति सुजुकी
- फोटो : self
छोटी कारें, कॉम्पैक्ट एसयूवी, बाइक - जीएसटी लागू होने के साथ ये 45 हजार रुपये तक सस्ती हो जाएंगी। अभी इन गाड़ियों पर कुल 30-44 फीसदी तक टैक्स लगता है। लेकिन जीएसटी के तहत इन पर स्टैंडर्ड रेट 18 फीसदी टैक्स लगने की संभावना है।
जानिए जीएसटी लागू होने के बाद कहां-कहां होगी बचत
पेंट और सीमेंट - इस पर भी इक्साइज और वैट दोनों लगाए जाते हैं, जो बाद में एक हो जाएंगे।
जानिए जीएसटी लागू होने के बाद कहां-कहां होगी बचत
5 of 8
सिनेमा हॉल पर टिकट कटाते दर्शक
- फोटो : demo pics
मूवी टिकट - मूवी टिकट के सस्ते होने की उम्मीद है। अभी इस पर सर्विस टैक्स और एंटरटेनमेंट टैक्स दोनों ही लागू होते हैं।