फैक्ट्री में काम करते वक्त एक शख्स की हाथेली कटकर शरीर से अलग हो गयी। हाथ इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था कि उसे उसी वक्त जोड़ना नामुमकिन था।
यह भी पढ़ें: पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म, ऐसे किया तीसरे बच्चे का स्वागत
2 of 4
Hands on Leg
- फोटो : China Daily
लिहाजा, डॉक्टरों ने एक अजीबो-गरीब ऑपरेशन किया। उन्होंने कटे हुए हाथ को पेशेंट के पैर पर सिल दिया।
3 of 4
Hands on Leg
- फोटो : China Daily
डॉक्टरों ने बताया कि इस तरह कटी हुई हथेली को पैर पर सिल देने से उस तक लगातार खून का संचार होता रहेगा और हाथ की कोशिकाएं जिंदा रहेंगी। अगर ऐसा फौरन न किया गया होता तो हथेली खराब हो जाती और उसे दोबारा बांह पर ग्राफ्ट करना मुश्किल हो जाता।
4 of 4
Hands on Leg
- फोटो : China Daily
महीने भर बाद डॉक्टरों ने हथेली को पांव से निकालकर हाथ से जोड़ दिया और उस शख्स की जिंदगी पटरी पर लौट आई। यह घटना चीन के हुनान प्रांत में घटी। जिस तरह डॉक्टरों ने इस शख्स का इलाज किया उसे जानने के बाद इतना तो यकीन है कि अब मेडिकल साइंस में कुछ भी नामुमकिन नहीं रहा।