छोटे परिवार के लिए आ रही हैं कम दाम की टॉप 5 कारें
भारत में किसी भी दूसरे कार सेगमेंट की तुलना में हैचबैक सबसे अधिक लोकप्रिय कार है, भारत में कुल पैसेंजर कार मार्केट में 50 फीसदी हैचबैक कारों का कब्जा है। अल्टो800, के10, सेलेरियो, वैगनआर, स्टिंग्रे, रिट्ज और स्विफ्ट के बाद भी यहां टॉप 5 हैचबैक कारों लॉन्च होना बाकी हैं। देखें एक नजर।
छोटे परिवार के लिए आ रही हैं कम दाम की टॉप 5 कारें
पहली भारतीय ऑटोमैटिक कार सेलेरियो को लॉन्च करने के बाद मारुति सुजुकी इंडिया सेलेरियो का डीलज वर्जन उतारने की तैयारी कर चुकी है। मारुति सेलेरियो नए डीजल इंजन के साथ उपलब्ध होंगी। इसकी कीमत 4-5 लाख रुपए तक हो सकती है। यह कार 2015 के अंत तक बाजार में उपलब्ध होगी।
छोटे परिवार के लिए आ रही हैं कम दाम की टॉप 5 कारें
होंडा 1.5-litre i-DTEC डीजल इंजन के साथ अपनी नई होंडा जैज डीजल लॉन्च की तैयारी में है। कंपनी इस इंजन पर पहले से तीन कारों की बिक्री कर रही है। नई होंडा जैज डीजल की कीमत 5-6 लाख रुपए तक हो सकती है। यह कारा 2015 के मध्य तक बाजार में उपलब्ध होगी।
छोटे परिवार के लिए आ रही हैं कम दाम की टॉप 5 कारें
देसी कार कंपनी ने हाल ही में अपनी छोटी कार जेस्ट को उतारा है। अब कंपनी भारतीय बाजार में अपनी नई हैचबैक कार टाटा बोल्ट लॉन्च करने वाली है। टाटा बोल्ट 1.3-लीटर डीजल और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ होगी। टाटा बोल्ट की कीमेत 4-5 लाख रुपए तक हो सकती है। यह कार दिसंबर, 2014 या शुरुआती 2015 में लॉन्च हो सकती है।
छोटे परिवार के लिए आ रही हैं कम दाम की टॉप 5 कारें
फोर्ड छोटी कार के तौर पर अपनी नई फोर्ड फिगो लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस कार को 1.0 लीटर Ti-VCT इंजन के साथ उतारने वाली है। नई फोर्ड फिगो की कीमत 4-5 लाख रुपए तक हो सकती है। यह कार 2015 के मध्य तक लॉन्च होगी।