एक लीटर में 1852 किलोमीटर दौड़ेगी यह कार
आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने ऐसी कार बनाई की है, जो एक यूनिट बिजली के खर्च पर 10 किलोमीटर की रफ्तार से 96.96 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
एक लीटर में 1852 किलोमीटर दौड़ेगी यह कार
इस कार की अधिकतम रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 12 बोल्ट की बैटरी लगाई गई है, जिसे चार्ज होने में ढाई घंटे का समय लगेगा। छात्रों ने इसे खास तौर से फिलिपींस की राजधानी मनीला में होने वाली कार मैराथन के लिहाज से तैयार किया है। इस कार का नाम उन्होंने ‘अल्टर्नो’ रखा है।
एक लीटर में 1852 किलोमीटर दौड़ेगी यह कार
आईआईटी बीएचयू के मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग के बीटेक तृतीय वर्ष के सात छात्रों की टीम ने डेढ़ साल में अपने आविष्कार को अंजाम तक पहुंचाया है। टीम लीडर अंकित वर्मा और छात्र कनिष्क मिश्रा ने बताया कि 70 हजार रुपये की लागत से तैयार यह इलेक्ट्रिक कार तीन पहियों पर दौड़ेगी।
एक लीटर में 1852 किलोमीटर दौड़ेगी यह कार
इसमें आगे दो और पीछे एक पहिया है। इसकी बनावट एयरो डायनमिक है। 285 सेंटीमीटर लंबी, 100 सेंटीमीटर चौड़ी और 80 सेंटीमीटर ऊंचाई वाली इस कार का वजन करीब 80 किलोग्राम है। इसमें कोई सस्पेंशन सिस्टम नहीं है। कार में एल्युमिनियम चेसीस लगाई गई है।
एक लीटर में 1852 किलोमीटर दौड़ेगी यह कार
इन छात्रों का दावा है कि यह कार एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 1851.8 किमी का सफर तय करेगी। बताया कि भविष्य में उनकी हाइड्रोजन कार बनाने की योजना है।