धन और सुख समृद्धि के लिए आप भी रखें अपने घर में वास्तु की ये 10 चीजें
वास्तुशास्त्र और फेंगशुई में कई ऐसी वस्तुओं का जिक्र किया गया है जो न सिर्फ आपके घर से नकारात्मक उर्जा को दूर कर देते हैं बल्कि आपको धनवान बनाने में भी सहायक होते हैं।
धन और सुख समृद्धि के लिए आप भी रखें अपने घर में वास्तु की ये 10 चीजें
वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि घर में पिरामिड रखने से किसी भी दिशा में वास्तु दोष होने पर दोष समाप्त हो जाता है और घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होने लगता है। यह घर में रहने वालों की सेहत से लेकर धन और उन्नति में भी सहायक होता है।
धन और सुख समृद्धि के लिए आप भी रखें अपने घर में वास्तु की ये 10 चीजें
यह है देवी लक्ष्मी को आपके घर में बुलाने वाला श्रीयंत्र। इस यंत्र के बारे में वास्तु विज्ञान कहता है कि यह घर में होने पर लक्ष्मी की कृपा जरूर मिलती है। अगर यंत्र स्फटिक का हो तो लाभ और भी बढ़ जाता है।
धन और सुख समृद्धि के लिए आप भी रखें अपने घर में वास्तु की ये 10 चीजें
वास्तु विज्ञान और फेंगशुई दोनों में ही यह बताया जाता है कि कछुआ वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर होता है। फेंगशुई में बताया गया है कि मुंह में सिक्का पकड़े हुए कछुआ घर में होने पर धन का आगमन बना रहता है।
धन और सुख समृद्धि के लिए आप भी रखें अपने घर में वास्तु की ये 10 चीजें
ये हैं चाइनिज सिक्के। इन्हें दरवाजे पर लटकाने से घर में नकारात्मक उर्जा का आगमन नहीं होता है और धन एवं सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। आप चाहें तो घर में मौजूद पुराने तांबे की सिक्कों को लाल धाग में लपेटकर दरवाजे पर लगा सकते हैं। यह भी लाभप्रद होता है।