{"_id":"59d4caff4f1c1ba8538b5b1b","slug":"this-moles-can-predict-that-you-will-always-travel-or-not","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आप भी एक जगह नहीं टिक पाते? ये तिल है इसका कारण","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
क्या आप भी एक जगह नहीं टिक पाते? ये तिल है इसका कारण
Thu, 05 Oct 2017 09:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Thu, 05 Oct 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कई बार आप आपको भी लगता होगा कि आप एक जगह स्थिर नहीं रह पा रहे हैं। बिना किसी वजह से भटक रहे हैं। आज इस शहर तो कल किसी और शहर। किसी भी एक जगह नहीं टिक पा रहे हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसका जिम्मेदार आपके शरीर पर मौजूद एक तिल हो सकता है। जो आपको भटका रहा है। कभी ये यात्रा आपको लाभ देती है और कई बार इसकी वजह से मुसीबतों में भी पड़ जाते हैं।
समुद्र विज्ञान के अनुसार जिनके पांवों में तिल का निशान होता है, उन्हें अपने जीवन में काफी यात्रा करनी पड़ती है। दाएं पांव की एड़ी या अंगूठे पर तिल होना शुभ माना जाता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग विदेश यात्रा करते हैं। वहीं अगर तिल बाएं पांव में हो तो ऐसे व्यक्ति बिना उद्देश्य जहां-तहां भटकते रहते हैं। गैर जरूरी विषयों में इनका धन व्यय होता है।
3 of 4
जिस व्यक्ति के पीठ पर तिल होता है, उन्हें मौज की जिन्दगी जीना पसंद होता है। ये नई-नई जगहों को देखना चाहते हैं। अपनी इस प्रवृति के चलते वे नई-नई जगहों पर घूमते रहते हैं। इस स्वभाव के कारण अच्छी कमाई होने के बावजूद ये लोग अधिक संचय नहीं कर पाते हैं।
नाक के दायीं तरफ अगर तिल का चिन्ह हो तो इसे शुभ माना जाता है, मगर साथ ही यात्राएं भी करनी पड़ती हैं। यह तिल बताता है कि व्यक्ति जिन लक्ष्यों को पाने के लिए प्रयास करेगा। उसमें सफलता मिलेगी, लेकिन ऐसे व्यक्ति को जीवन में बहुत सी यात्राएं करनी पड़ती है। भौहों के दाहिने ओर तथा दांयीं पसली के नीचे तिल होने पर व्यक्ति विदेश व्यापार से काफी धन कमाता है इसके लिए उसे विदेश यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।