{"_id":"6e6d9727db9ff1700395c00b490b7230","slug":"boy-circulated-girlfriend-mms-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका का अश्लील वीडियो लोगों में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका का अश्लील वीडियो लोगों में बांटा
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 14 Sep 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार जिले की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती का उसके प्रेमी ने ही अश्लील वीडियो बना डाला।
विज्ञापन
सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि करीब तीन साल पहले सिडकुल में काम करने के दौरान युवती की मुलाकात गाडोवाली निवासी इमरान से हुई थी।
पढें, बारिश में नहलाने के बहाने बच्ची से की शर्मनाक हरकत
अश्लील क्लीपिंग बनाई
दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। करीब दो साल पहले इमरान युवती को अपने साथ रुड़की के एक होटल में ले गया और उसकी अश्लील क्लीपिंग बना डाली।
शारीरिक संबंध बनाता रहा
इसके कुछ दिनों बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। गाहे-बगाहे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ समय पहले लड़की के रिश्ते वाले आए थे।
पढें, कॉलगर्ल संग लालबत्ती में ऐश करने पहुंचे कार्बेट पार्क
विज्ञापन
प्रेमी ने रिश्ता खत्म कराने के लिए लड़का पक्ष तक वीडियो पहुंचा दिया। इसके बाद युवती के गांव के लोगों में भी वीडियो बांट दिया गया। लड़की के परिजनों को इसका पता चला तो परिजन सन्न रह गए।
विज्ञापन
शादी भी नहीं करना चाहता
शुक्रवार रात परिजन सीधे ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने रात में ही गाडोवाली निवासी आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया।
पढें, शर्मनाकः दुष्कर्म करने वाला आजाद, पीड़ित हड़ताल पर
सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि युवक लड़की को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था, लेकिन उससे शादी भी नहीं करना चाहता था।