{"_id":"117-82425","slug":"Pithoragarh-82425-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमाली गांव में डायरिया से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमाली गांव में डायरिया से किशोर की मौत
Pithoragarh
Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट। इस तहसील के चमाली गांव में डायरिया रोग फैल गया है। रोग की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई है। गांव में पांच लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. बीएस मेहरा ने सूचना मिलते ही डाक्टरों की टीम गांव को रवाना कर दी है।
चमाली गांव में 12 वर्षीय कमलेश की आज उल्टी दस्त से मौत हो गई। गांव के नंदा बल्लभ, तारा दत्त जोशी, सुरेश चंद्र के अलावा दो बालिकाएं गंभीर रूप से बीमार हैं। गांव के लोगों ने आज सुबह डायरिया फैलने की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दी। अस्पताल दूर होने से लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. मेहरा ने बताया कि डा. सिद्धार्थ पाटनी के नेतृत्व में चिकित्सा टीम को चमाली गांव के लिए रवाना कर दिया गया है। टीम को पर्याप्त दवाईयां दी गई हैं। जब तक रोग नियंत्रित नहीं होता तब तक टीम गांव में ही कैंप करेगी।