{"_id":"117-58258","slug":"Pithoragarh-58258-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार की खाल के साथ दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार की खाल के साथ दो पकड़े
Pithoragarh
Updated Tue, 02 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एसओजी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने जिला मुख्यालय में गुलदार की खाल के साथ दो लोगों को पकड़ा है। दोनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है। खाल की कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
एसओजी प्रभारी धरमवीर सोलंकी ने बताया कि रविवार की रात 10:10 बजे जिला मुख्यालय के धोबीघाट में दो लोग हाथ में प्लास्टिक का कट्टा थामे पैदल आ रहे थे। तलाशी लेने पर कट्टे से गुलदार की एक खाल बरामद हुई। इनकी पहचान भूपेद्र सिंह पुत्र हिम्मत सिंह, सुरेंद्र सिंह भंडारी पुत्र गोविंद सिंह निवासी कुजौली (पिथौरागढ़) के रूप में हुई है। एसओजी प्रभारी ने बताया कि दोनों ने बताया कि खाल काफी समय से उनके पास थी और खाल को बेचने के लिए ला रहे थे। दोनों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
खाल पकड़ने वाले दल में वन क्षेत्राधिकारी बीएस अल्मिया, कांस्टेबल बलंवत सिंह, हेम तिवारी, ललित बिष्ट, ललित कुमार, सुरेंद्र ढेक, मनोहर, अरविंद शामिल थे। चार रोज पहले गंगोलीहाट में पुलिस और वन विभाग की टीम ने गुलदार की खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।