फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एसटीएफ और पुलिस ने गुलदार की खाल पकड़ी

एसटीएफ और पुलिस ने गुलदार की खाल पकड़ी

Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
Nainital
Nainital Updated Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। गुलदार की खाल लेकर खटीमा जा रहेे दो तस्करों को एसटीएफ और कोतवाली पुलिस की टीम ने लालकुआं के पास गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से खाल और एक बाइक बरामद की गई है। इस खाल को खटीमा से नेपाल भिजवाया जाना था।
विज्ञापन

वन्यजीव जतुंओं के लगातार शिकार कर खाल के बढते व्यापार की शिकायत पर एसटीएफ ने उत्तराखंड से नेपाल क्षेत्र तक जाल बिछाया। मंगलवार को सूचना मिली कि कुछ लोग बाइक से गुलदार की तीन खालें लेकर खटीमा जा रहे हैं। सूचना के बाद एसटीएफ इंस्पेक्टर योगेश कुमार, एसआई संतोष कुमार, हैड कांटेबल सतेंद्र सिंह और कास्टेबंल महेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस के एसआई संजय जोशी और त्रिभुवन सिंह के साथ क्षेत्र के गुमटी में वाहनों की तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी की ओर से पल्सर बाइक में आ रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से गुलदार की एक खाल बरामद हुई। दोनों को कोतवाली लाया गया। पूछताछ में उनकी पहचान आसिफ उर्फ गुड्डू निवासी वनभूलपुरा गली नंबर सात हल्द्वानी और प्रमोद कुमार निवासी सोमेश्वर ,अल्मोडा के रूप में हुई। कोतवाल राजकिशोर फर्सवाण ने बताया कि प्रमोद कुमार ने खाल को पांच माह पूर्व हल्द्वानी में आसिफ के पास पहुंचायी थी। जिसका सौदा आसिफ ने नेपाल के एक व्यापारी से दो लाख में किया था। मंगलवार को खाल खटीमा जाकर उस व्यापारी को दी जानी थी। जहां से खाल नेपाल ले जाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed