{"_id":"11-66657","slug":"Dehradun-66657-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन लेकर मौज कर रहे पति-पत्नी धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन लेकर मौज कर रहे पति-पत्नी धरे
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर बैंकों से लाखों रुपयों का लोन लेकर मौज कर रहे पत्नी और पति आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों पिछले कई महीनों से फरार चल रहे थे। दोनों ने फर्जी तरीके से शहर के विभिन्न बैंकों से पचास लाख रुपये का लोन लिया था।
विज्ञापन
पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन
संस सिटी मल्लीपुर सहारनपुर निवासी श्याम सुंदर जायसवाल और उसकी पत्नी सपना जायसवाल ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के तीन मंजिला मकान के हर तल के नाम पर सेंट्रल और यूको बैंक से लोन लिया था। बाद में दोनों ने बसंतविहार थाना क्षेत्र में कुछ जमीन भी खरीदी। इस जमीन पर भी लाखों का लोन हासिल कर लिया।
विज्ञापन
50 लाख रुपये से ज्यादा था लोन
लोन की कुल रकम 50 लाख रुपये से ज्यादा थी। लोन की अदायगी न होने पर बैंकों ने दोनों के खिलाफ कैंट कोतवाली और शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होते ही दोनों फरार हो गए थे। सीजेएम कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
मंगलवार दोपहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दोनों पति-पत्नी अपने बेटे की टीसी लेने शहर के एक स्कूल में आने वाले हैं। जैसे ही दोनों स्कूल पहुंचे सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया।