{"_id":"115-84709","slug":"Champawat-84709-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में डायरिया से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में डायरिया से महिला की मौत
Champawat
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती रौखेत गांव में डायरिया से एक महिला की मौत हो गई। जबकि परिवार की दो महिलाओं को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से मुख्यालय में हड़कंप मचा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एचसी चंद्रा ने डाक्टरों की टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। डाक्टरों ने बताया कि दोनों रोगियों की हालत खतरे से बाहर है।
रौखेत निवासी विमला देवी पत्नी जौहारी राम (40), गीता देवी पत्नी जीवन कुमार (22), मीना पुत्री मोहन राम (16) को रविवार की रात खाने के बाद उल्टी-दस्त होने लगे। रविवार रात करीब एक बजे विमला देवी ने दम तोड़ दिया। हालत बिगड़ने पर लोग गीतादेवी और मीना को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक डा. विप्लव सरकार ने उनका उपचार शुरू किया। सीएमओ ने बताया कि दोनों महिलाएं अब खतरे से बाहर है।