{"_id":"f4b8362c-bd08-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"uttar-pradesh-government-will-appeal-against-varun-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण गांधी के खिलाफ कोर्ट जाएगी यूपी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण गांधी के खिलाफ कोर्ट जाएगी यूपी सरकार
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने भाजपा सांसद वरुण गांधी के प्रति अपना रवैया बदलते हुए अब उन्हें अदालत से मिली राहत का विरोध करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
वरुण को पीलीभीत में पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज मुकदमों में सेशन व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से मिली राहत के खिलाफ राज्य सरकार सक्षम अदालतों में अपील दायर करेगी।
विज्ञापन
बदलते सियासी समीकरणों का ही नतीजा है कि जिस सरकार ने नवंबर 2012 में वरुण पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने के लिए जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी, वही सरकार वरुण को अदालत से राहत मिलने के खिलाफ अपील करने जा रही है।
विज्ञापन
वरुण के खिलाफ पीलीभीत में 2009 और 2010 में मुकदमे दर्ज हुए थे। ये मामले धार्मिक भावनाएं भड़काने और लोगों को उकसाने से जुड़े हुए हैं।