{"_id":"40-192518","slug":"Unnao-192518-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत इलाज से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत इलाज से युवक की मौत
Unnao
Updated Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुरचौरासी। झोलाछाप के इलाज के दो घंटे बाद ही बुखार पीड़ित की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के हीराखेड़ा गांव निवासी सुजीत (18) दो दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था। बुधवार दोपहर वह गांव के ही एक युवक के पास इलाज के लिए पहुंचा। सुजीत के परिजनों ने बताया कि गांव में दवाखाना चलाने वाले ने इलाज के नाम पर सुजीत को कुछ दवाएं दी और एक इंजेक्शन लगा दिया। इस बीच सुजीत घर लौट आया और सो गया। दो घंटे बाद जब उन्होंने सुजीत को उठाने की कोशिश की तो वह उसे बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी फौरन सुजीत का इलाज करने वाले युवक को दी। सुजीत की मौत की खबर मिलते ही वह मौके से भाग खड़ा हुआ। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सुजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।