{"_id":"40-191490","slug":"Unnao-191490-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बच्चे की मौत
Unnao
Updated Thu, 31 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। 24 घंटे में जिला अस्पताल में बुखार व डायरिया से पीड़ित 12 लोगों को भर्ती कराया गया। वहीं मंगलवार देर रात एक तीन वर्षीय बच्चे की बुखार से जिला अस्पताल में मौत हो गई।
शहर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी नरेश के तीन वर्षीय बेटा उज्ज्वल कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था। परिजन नजदीक के ही एक डॉक्टर के यहां इलाज करा रहे थे। मंगलवार रात हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने बच्चे को कानपुर ले जाने की सलाह दी। परिजन अभी बच्चे को कानपुर ले ही जा रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। वहीं, 12 घंटे के अंदर जिला अस्पताल में बुखार व डायरिया से पीड़ित 12 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में तैनात फिजीशियन डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि मौजूदा समय में वायरल बुखार के मरीज सबसे अधिक आ रहे हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों में भी 80 फीसदी मरीज वायरल बुखार के होते हैं। मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।
जिला अस्पताल में तैनात डॉ. शोभित अग्निहोत्री ने बताया कि बुखार होने पर कतई लापरवाही न बरते और तुरंत डाक्टर को दिखाएं। दवाओं का सेवन भी अपने मन से न किया जाए।