{"_id":"40-183872","slug":"Unnao-183872-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से बच्ची समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से बच्ची समेत दो की मौत
Unnao
Updated Sat, 31 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। असोहा क्षेत्र के भाऊमऊ गांव में डायरिया विकराल रूप लेता जा रहा है। गुरुवार को डायरिया से पीड़ित युवक की मौत के बाद शुक्रवार को एक पांच माह की बच्ची की भी मौत हो गई। वहीं, छह अन्य मरीजों को डायरिया से पीड़ित होने पर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव जाकर जांच की और ग्रामीणों को दवाएं बांटी। डायरिया से 24 घंटे में दो मौतें हो जाने के बाद गांव में दहशत फैली हुई है।
गुरुवार को भाऊमऊ में डायरिया फैलने के बाद एक दर्जन से अधिक मरीजों को असोहा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बसंतू नाम के एक युवक की मौत हो गई थी। एक साथ एक दर्जन से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य टीम ने गांव जाकर ग्रामीणों के बीच दवा का वितरण किया था। वहीं, शुक्रवार को भाऊमऊ गांव निवासी सचिन शर्मा की पांच माह की बेटी की डायरिया से मौत हो गई। इसके साथ ही शुक्रवार को भाऊमऊ के ही 6 नए मरीजों को डायरिया से पीड़ित होने पर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
नहीं बंाटी दवाईयां
भाऊमऊ में डायरिया फैलने के बाद एक ओर स्वास्थ्य विभाग ने गांव पहुंचकर दवा वितरण करने की बात कही उधर ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में दवा वितरित नहीं की। सिर्फ वह मरीजों को देखकर ही वापस लौट गए।